घायल 'गब्बर' ने ठोकी ताल, सर्जरी के बाद डॉक्टर्स-नर्स संग करते दिखे मस्ती
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे और उनका घुटना बुरी तरह इंजर्ड हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हम गिरते हैं, टूटते हैं, मगर फिर खड़े हो जाते हैं। जख्म भरते हैं और हम वापसी करते हैं लेकिन इस दौरान एकमात्र चीज जिसपर हमारा कंट्रोल होता है वह है कि इस तरह की स्थिती में हम किस तरह रिएक्ट करते हैं। अगर आप हर स्थिति में खुश और सकारात्मक रहेंगे तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर आ सकते हैं। 4-5 दिनों में ठीक होकर मैदान पर वापसी करुंगा।'
We Fall, We Break, but then।।।। We Rise। We heal and we overcome, and the only thing you have control over is how you respond to any situation। Here's to being positive and happy in every situation that life throws at you। Will be back in action in 4-5 days 😎 pic।twitter।com/0XDHRXMSeP
विज्ञापन विज्ञापन— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 21, 2019
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से गब्बर का बल्ला खामोश है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में लचर प्रदर्शन के बाद धवन का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मैचों में भा शामोश रहा। बांग्लादेश के खिलाफ टीनों मैचों में धवन ने क्रमश: 41, 31, 19 रन बनाए थे। बता दें कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धवन की तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'जट पूरा हॉस्पिटल ठीक कर रहा था।'
Haha Jatta pura hospital theek kar raha tha ? 👌
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 21, 2019