फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan or sam curran wil not lead punjab kings jitesh sharma is captain in srh vs pbks match ipl 2024

IPL 2024: धवन-करन नहीं यह खिलाड़ी होगा PBKS का कप्तान, आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट ने जताया इस स्टार पर भरोसा

Sat, 18 May 2024 05:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 May 2024 05:57 PM IST
सार

पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। 13 मैचों में आठ शिकस्त के साथ टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। टीम के खाते में 10 अंक हैं। 19 मई को पंजाब अपना लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
shikhar dhawan or sam curran wil not lead punjab kings jitesh sharma is captain in srh vs pbks match ipl 2024
शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का 17वां सीजन अपने चरम पर पहुंच रहा है। रविवार को इस सीजन का आखिरी डबल हेडर होगा। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। हैदराबाद बनाम पंजाब मैच से पहले पंजाब किंग्स के टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। इस मैच में शिखर धवन और सैम करन नहीं जितेश शर्मा टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

shikhar dhawan or sam curran wil not lead punjab kings jitesh sharma is captain in srh vs pbks match ipl 2024
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL
पंजाब का सफर पहले ही समाप्त हो चुका है
दरअसल, पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। 13 मैचों में आठ शिकस्त के साथ टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। टीम के खाते में 10 अंक हैं। 19 मई को पंजाब अपना लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। इस मैच में जीत के साथ पंजाब किंग्स अंत करना चाहेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

shikhar dhawan or sam curran wil not lead punjab kings jitesh sharma is captain in srh vs pbks match ipl 2024
जितेश शर्मा - फोटो : twitter
एक सीजन में पंजाब आजमाएगा तीसरा कप्तान
आईपीएल 2024 के 69वें मैच से पहले पंजाब किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए जितेश शर्मा को कप्तानी सौंपी है। दरअसल, शिखर धवन के चोटिल होने के बाद सैम करन को टीम की अगुवाई करते देखा गया था। हालांकि, वह अब इंग्लैंड लौट चुके हैं। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा अब इस सीजन में तीसरे कप्तान के तौर पर टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

shikhar dhawan or sam curran wil not lead punjab kings jitesh sharma is captain in srh vs pbks match ipl 2024
जितेश शर्मा - फोटो : IPL
खामोश रहा जितेश का बल्ला
जितेश के लिए आईपीएल का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। 13 मुकाबलों में उन्होंने 122.05 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 155 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम मैनेजमेंट ने जितेश को शिखर धवन की जगह फोटोशूट के लिए भेजा था। माना जा रहा था कि इस सीजन में वह टीम के उप-कप्तान होंगे। हालांकि, धवन की गैर-मौजूदगी में सैम करन को कप्तानी करते देखकर हर को चौंक गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed