{"_id":"5e1301c08ebc3e879e19a63d","slug":"shikhar-dhawan-or-kl-rahul-who-will-be-first-choice-for-world-t20-as-second-opener","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन-केएल राहुल में चल रहा मुकाबला, किसे मिलेगी टी-20 विश्व कप टीम में जगह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन-केएल राहुल में चल रहा मुकाबला, किसे मिलेगी टी-20 विश्व कप टीम में जगह?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 07 Jan 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
केएल राहुल और शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद शिखर धवन को सलामी बल्लेबाज की दौड़ में लोकेश राहुल को पछाड़ने के लिए एक मैच कम मिलेगा। मंगलवार को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले भारत के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह फॉर्म में चल रहे अपने इस साथी से बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।
2 of 11
केएल राहुल और शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
सीमित ओवरों की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले धवन 35 बरस के हो गए हैं, जबकि राहुल अभी सिर्फ 27 बरस के हैं। टी-20 क्रिकेट में युवा क्रिकेटरों पर ज्यादा भरोसा दिखाने की परंपरा मजबूत होती जा रही है। ऐसे में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए दिल्ली के धवन के पास अधिक समय नहीं है।
3 of 11
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में चिंता का विषय रहा है। धवन को श्रीलंका के खिलाफ बाकी बचे दोनों मैचों में उन्हें इसमें सुधार करना होगा। धवन 2019 में चोटों से काफी परेशान रहे और एक बार फिर वापसी करते हुए उनकी राह चुनौतीपूर्ण होगी। पिछले साल धवन ने 12 मैचों में 110 के स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
दूसरी तरफ राहुल ने मौकों का पूरा फायदा उठाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की पिछली सीरीज (तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) की 6 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े।
विज्ञापन
5 of 11
गुवाहाटी स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
कप्तान विराट कोहली भी कह चुके हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम मिलने के बाद रोहित शर्मा जब पारी का आगाज करने के लिए वापसी करेंगे तो धवन और राहुल के बीच से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा। गुवाहाटी में पहले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद कोहली के शुरुआती टी-20 मैच की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके लिए उन्होंने 3 विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों को चुना था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।