15 घंटे का सफर तय करके जोरावर से मिलने पहुंचे 'गब्बर', भावुक वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं। उनकी पत्नी और बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। आईपीएल सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है और ऐसे में करीब दो महीने तक उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा, इसलिए वह 15 घंटे का सफर तय करके सीधे अपने परिवार के पास पहुंच गए।
धवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे जोरावर से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह जैसे ही बेटे के स्कूल पहुंचते हैं तो जोरावर की आंखें अपने हाथों से बंद कर देते हैं लेकिन बेटा उन्हें छूकर झट से पहचान लेता है और पापा कहकर उनके गले लग जाता है।
इस पर धवन बेटे को गोदी में उठा लेते हैं और सीने से लगाकर चूमने लगते हैं। लंबे समय के बाद पिता का पुत्र से मिलने की खुशी इन दोनों के बीच साफतौर पर देखी जा सकती है।
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को बॉल टेंपरिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया गया है। उनके बाहर होने के बाद माना जा रहा है कि आईपीएल के 11वें सीजन में हैदराबाद सनराइजर्स की कप्तानी की कमान धवन को सौंपी जा सकती है।