IND Inning
121/2 (12 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 29(21)*
Shreyas Iyer 60 (32)
IND need 51 runs in 48 remaining balls
{"_id":"bcaadc74ccce9cfcd91b8171733fecd1","slug":"shikhar-dhawan-made-new-record-scores-248","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीका में गरजे शिखर धवन, बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफ्रीका में गरजे शिखर धवन, बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया में नई सनसनी के रूप में उभरे शिखर धवन इन दिनों गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। हर शतक के बाद अपनी मूंछों को ताव देने वाले इस बल्लेबाज का गुस्सा इस बार अफ्रीकी गेंदबाजों पर निकला।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 3 विकेट पर 433 रनों का गगनचुंबी स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर की बुनियाद से लेकर ऊंचाई देने तक का सारा जिम्मा धवन ने उठाया।
विज्ञापन
धवन का दोहरा शतक, दक्षिण अफ्रीका को 434 का लक्ष्य
विज्ञापन
उन्होंने बेहद आतिशी और दिलकश बैटिंग करते हुए 248 रनों की शानदार पारी खेली। धवन ने इस विशालकाय स्कोर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 150 गेंद इस्तेमाल की। इस धमाकेदार इनिंग में उन्होंने 30 चौके और 7 लंबे छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 165.33 का रहा।
धवन ने 100 रन 86 गेंदों में पूरे किए, जबकि 150 रनों तक पहुंचने के लिए उन्होंने 108 बॉल खेली। वह 45वें ओवर में आउट हुए। रस्टी थेरॉन की गेंद पर विलास ने उनका कैच लपका।
जिस तरह वह खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि अगर वह 50वें ओवर तक टिके रहते, तो 300 का निजी स्कोर कोई मुश्किल नहीं था।
यह ए लिस्ट के मैचों का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड के अली ब्राउन ने काउंटी क्रिकेट में 268 रन बनाए थे।