फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan , Ishan Kishan power India to 7-wicket win over Sri Lanka in 1st odi at colombo

SL vs IND: कप्तान शिखर और बर्थडे ब्वॉय इशान ने दिलाई जीत, पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से हराया

Sun, 18 Jul 2021 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 18 Jul 2021 10:59 PM IST
सार

  • भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
  • बर्थडे ब्वॉय ईशान ने डेब्यू वन-डे में खेली 59 रन की शानदार पारी
  • शिखर धवन ने वन-डे में पूरे किए 6000 रन
  • पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों में खेली 43 रनकी ताबड़तोड़ पारी 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan , Ishan Kishan power India to 7-wicket win over Sri Lanka in 1st odi at colombo
शिखर धवन और ईशान किशन - फोटो : bcci

विस्तार

कप्तान शिखर धवन (86*) और अपना पहला वनडे खेल रहे बर्थडे ब्वॉय इशान किशन (59) की मदद से भारत ने श्रीलंका को पहले एकदिवसीय मैच में सात विकेट से हरा दिया। यह भारत की श्रीलंका में इस प्रारूप में लगातार नौवीं जीत है। भारतीय टीम 24 जुलाई 2012 से श्रीलंका में कोई वनडे नहीं हारी है। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी पर उतरी श्रीलंका की टीम को भारतीय गेंदबाजों दीपक चाहर (2/37) के अलावा स्पिनरों कुलदीप यादव  (2/48) और युजवेंद्र चहल (2/52) ने नौ विकेट पर 262 रन के स्कोर पर रोक दिया।  जवाब में भारत ने 36.4 ओवरों में तीन विकेट पर 263 रन बना लिए। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके शामिल थे।
विज्ञापन


शिखर के 6 हजार रन पूरे:  पृथ्वी और शिखर के पहले विकेट पर 58 रन की साझेदारी हुई। छठे ओवर में पृथ्वी के आउट होने के बाद शिखर ने इशान के साथ दूसरे विकेट पर 85 रन जोड़े। इशान को संदाकन ने विकेट के पीछे कैच कराया। उन्होंने 42 गेंदों की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। तीसरा विकेट मनीष पांडेय (26) का गंवाया। उसके बाद शिखर और सूर्यकुमार (31*) ने 13.2 ओवर शेष रहते जीत दिला दी। धवन ने अपना 33वां अर्द्धशतक लगाया और वनडे में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए। इस मैच से पहले वह इस आंकड़े से 33 रन दूर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वनडे में दूसरा सबसे तेज पचासा: इशान ने 33 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया जो वनडे पदार्पण में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक है। पदार्पण वनडे में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड क्रुणाल पंड्या के नाम है जिन्होंने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर ऐसा किया था। दिलचस्प तो यह है कि इशान ने अपने पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ भी अर्द्धशतक बनाया था।  

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद फर्नांडो और मिनोद भानुका (27) ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 49 रन जोड़कर टीम को प्रभावी शुरुआत दिलाई। उसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चमिका करुणारत्ने नाबाद 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान दासुन शनाका (39), चरथ असालांका (38) और अविष्का फर्नांडो (32) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

कुलदीप के एक ओवर में दो विकेट : फर्नांडो ने पारी के दूसरे ओवर में चाहर पर लगातार दो चौके जड़े जबकि इसी तेज गेंदबाज पर पारी का पहला छक्का जड़ा। कप्तान शिखर धवन ने 10वें ओवर में पहली बार स्पिन आजमाने का फैसला किया और चहल ने पहली ही गेंद पर फर्नांडो को मनीष पांडेय के हाथों कैच करा दिया। भानुका राजपक्षे (24) ने चहल के इसी ओवर में छक्के से खाता खोला लेकिन 17वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर धवन ने मिड आन पर उनका कैच शानदार पकड़ा। कुलदीप के इसी ओवर में मिनोद भी स्लिप में पृथ्वी शॉ को कैच दे बैठे। इस बीच क्रुणाल ने धनंजय डिसिल्वा (14) को बाउंड्री पर भुवनेश्वर के हाथों कैच करा दिया। 

59 गेंद बाद लगी बाउंड्री : शनाका ने 31वें ओवर में भुवनेश्वर पर चौके के साथ 59 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। चरिथ असालांका (38) और शनाका ने 35वें ओवर में टीम के 150 रन पूरे किए। चाहर ने इसके बाद वानिंदु हसारंगा (08) को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। श्रीलंका के 200 रन 43वें ओवर में पूरे हुए लेकिन चहल ने अगले ओवर में शनाका (39) को पवेलियन भेज दिया। हार्दिक ने इसके बाद इसुरू उदाना (08) को पवेलियन भेजा। दुष्मंता (13) ने 49वें ओवर में हार्दिक की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा जबकि करुणारत्ने ने अंतिम ओवर में भुवनेश्वर पर दो छक्के और एक चौके के साथ टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। श्रीलंका ने अंतिम 10 ओवर में 76 रन जोड़े।


इशान का जन्मदिन पर पहला वनडे 
इससे पहले टी20 क्रिकेट की तरह वनडे में भी भारत के इशान और सूर्यकुमार ने एक साथ पदार्पण किया। इशान सिर्फ दूसरे और कुल 16वें खिलाड़ी हैं जिसने अपने जन्मदिन के दिन एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया। भारत की ओर से गुरशरण सिंह ने 1990 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में अपने जन्मदिन पर पदार्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed