{"_id":"b4dbb983b7379419935298dd9b245ced","slug":"shikhar-dhawan-india-vs-west-indies-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंछों पर तावः धवन ने जड़ा रिकॉर्ड सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मूंछों पर तावः धवन ने जड़ा रिकॉर्ड सैकड़ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली चार पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे शिखर धवन ने कानपुर के ग्रीनपार्क में अपने बल्ले का मुंह खोला और उनके बल्ले ने नया रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
धवन ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में न सिर्फ शतक ठोका, बल्कि वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली।
धवन ने भारतीय पारी की 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। यह उनके शानदार करियर का पांचवां शतक भी है।
उनके शतक की खासियत यह है कि सभी पांचों शतक उन्होंने 2013 में ही बनाए हैं। इसके लिए धवन ने महज 23 मैच ही खेले। उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज उपल थरंगा के सबसे तेज पांच शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
विज्ञापन
व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी सुधारा
साल में सबसे ज्यादा रन (1150 रन) बनाने के मामले में धवन तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके आगे विराट कोहली (1237) और रोहित शर्मा (1159) ही हैं।
मैच से पहले धवन की वनडे में सर्वश्रेष्ठ पारी 116 रनों की थी। उन्होंने पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड सुधारा।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 अक्टूबर, 2010 को विशाखापटनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। लेकिन इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके जिससे वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए और बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
इस साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धवन ने महज पांच वनडे मैच खेले थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया और इस बार कोई मौका नहीं गंवाया तथा एक के बाद एक करके पांच शतक जड़ दिए।