{"_id":"62fcf233f8528c2f843a6b11","slug":"shikhar-dhawan-dance-with-ishan-kishan-shubman-gill-before-india-vs-zimbabwe-odi-series-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती, डांस करते दिखे धवन, ईशान और शुभमन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती, डांस करते दिखे धवन, ईशान और शुभमन
Wed, 17 Aug 2022 07:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:20 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच से एक दिन पहले उपकप्तान शिखर धवन साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह, ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन, ईशान किशन और शुभमन गिल (बाएं से)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय हरारे पहुंच चुकी है। गुरुवार को भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच खेलेगी। टीम इंडिया पहला मैच 18 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद दूसरा वनडे 20 अगस्त और तीसरा वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में व्यस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच से एक दिन पहले उपकप्तान शिखर धवन साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह, ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धवन द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई रील में तीनों बल्लेबाजों ने एक हूडि और सनग्लासेस लगा रखे हैं। तीनों डैपर लुक में दिख रहे हैं। धवन, ईशान और शुभमन ने गायक फरासत अनीस के गाने 'बीबा' पर जमकर डांस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैन्स इस वीडियो को लुत्फ उठा रहे हैं।
View this post on Instagram
जिम्बाब्वे दौरे के लिए 30 जुलाई को टीम इंडिया की घोषणा की गई थी। तब धवन को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम के हरारे रवाना होने से कुछ ही दिन पहले केएल राहुल को फिट घोषित कर दिया गया और उन्हें दौरे के लिए कप्तान बनाया गया। वहीं, धवन को उनके डिप्टी का रोल दिया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में चुना गया था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से अब इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम से जोड़ा गया है।
जिम्बाब्वे में भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर , शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।