{"_id":"5d6e717e8ebc3e01711f5c9e","slug":"shikhar-dhawan-aiming-to-get-form-back-while-playing-for-india-a-against-south-africa-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ फॉर्म में वापस लौटने को बेताब शिखर धवन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ फॉर्म में वापस लौटने को बेताब शिखर धवन
Wed, 04 Sep 2019 07:44 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Sep 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत ए के लिए खेलेंगे तो उनका इरादा अपनी लय फिर हासिल करने का होगा।
विज्ञापन
धवन को चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया है। धवन विश्व कप के दौरान उंगली में हुए फ्रेक्चर से उबरने के बाद पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 रन ही बना सके जिसमें तीन टी20 और दो वनडे शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत की सीनियर टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी लिहाजा धवन का इरादा खोया फाॅर्म हासिल करने का होगा। चौथे मैच में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत ए टीम में बाकी दाेे मैचों में संजू सैमसन विकेटकीपिंग में इशान किशन की
विज्ञापन
मुंबई के शिवम दुबे ने दोनों मैचों में प्रभावित किया है। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका ए की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं और उसके पास रीजा हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे और जूनियर डाला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।