फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaun Marsh Asked to Join Australian Test Team, Clarke Might not Play in India Vs Australia First test

शॉन मार्श को बुलावा, क्लार्क के खेलने पर संशय

Thu, 04 Dec 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Shaun Marsh Asked to Join Australian Test Team, Clarke Might not Play in India Vs Australia First test
टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज शॉन मार्श को बुलाया है क्योंकि कप्तान माइकल क्लार्क का खेलना तय नहीं है।
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच मंगलवार से एडिलेड में शुरू होना है। न्यू साउथ वेल्स के मैक्सविले में दिवंगत क्रिकेटर फिल ह्यूज का बुधवार को हुए अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को गुरुवार को एडिलेड में एकत्र होना है।

इस मैच के लिए मेजबान टीम के चयनकर्ताओं ने शॉन मार्श में टीम में वापस बुलाया है क्योंकि कप्तान क्लार्क का खेलना तय नहीं लग रहा। वह हैमस्ट्रिंग के कारण मैदान से बाहर हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वह पहले टेस्ट से हट सकते हैं। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार क्लार्क को ब्रिसबेन के गाबा में होने वाले टेस्ट मैच (4 दिसंबर) में नहीं खेलना था। ह्यूज की मौत के बाद संशोधित कार्यक्रम में सीरीज 5 दिन आगे बढ़ गई है, लेकिन क्लार्क पिछले हफ्ते रिकवरी प्रोग्राम में ठीक से भाग नहीं ले सके थे।
विज्ञापन


जिस शेफील्ड टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के दौरान ह्यूज बल्लेबाजी के दौरान अपनी जान गंवा बैठे वहीं शॉन मार्श ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नाबाद 134 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने पिछले 4 मैचों में 2 शतकीय पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed