{"_id":"5aa7fabd4f1c1bb9758b529b","slug":"shardul-thakur-says-i-am-taking-this-series-as-a-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'मुझे हमेशा से पता था कि गेंद पर पकड़ क्या होती है और मैंने इसके बाद खुद इसे सीखा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मुझे हमेशा से पता था कि गेंद पर पकड़ क्या होती है और मैंने इसके बाद खुद इसे सीखा'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को यह बखूबी पता है कि सीमित ओवरों की टीम में उन्हें आसानी से मौके नहीं मिलेंगे और यही वजह है कि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में वह तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका पूरी शिद्दत से निभाने को प्रतिबद्ध हैं। शार्दुल के चार विकेट की मदद से भारत ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के मैच में श्रीलंका को सोमवार को छह विकेट से हरा दिया था।
विज्ञापन
बैकअप तेज गेंदबाज होने की चुनौतियों के बारे में पूछने पर शार्दुल ने कहा, ‘मैने पहले भी एक बात कही है कि मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है। मैं इसे चुनौती की तरह ले रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘टीम में अगर बाकी सीनियर गेंदबाज नहीं है तो मुझे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। मैं पहले भी रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए जहीर खान, धवल कुलकर्णी और अजित अगरकर की जगह खेल चुका हूं।’
विज्ञापन
भुवनेश्वर समेत कई भारतीय गेंदबाज ‘नकल बॉल’ (एक तरह से धीमी गेंद) खूब डाल रहे हैं जिसका ईजाद जहीर ने किया था लेकिन शार्दुल ने कहा कि उन्होंने यह कला खुद सीखी है। उन्होंने कहा, ‘जहीर ने इसकी शुरुआत की लेकिन मैने उनके ज्यादा वीडियो नहीं देखे हैं। मुझे हमेशा से पता था कि गेंद पर पकड़ क्या होती है और मैने इसके बाद खुद इसे सीखा।’
विज्ञापन