फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo

श्रीलंका में टीम इंडिया की जर्सी पहनने को बेताब है सुपर जायंट्स का ये खिलाड़ी

Thu, 31 Aug 2017 01:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 31 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo
शार्दुल ठाकुर - फोटो : getty
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो वनडे में टीम इंडिया के लिए एक और तेज गेंदबाज डेब्यू करने जा रहा है। शार्दुल ठाकुर को टीम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने भेजा इसका मतलब साफ है कि विराट ने कोलंबो की अंतिम एकादश में उन्हें जगह दे दी है। शार्दुल ने मैच की पूर्व संध्या को अपने करियर और खेल के बारे में प्रेस से बात की। 
विज्ञापन


ठाकुर 2016 से अनिल कुंबले के कोच रहते भारतीय दल का हिस्सा हैं, जब उन्होंने वेस्टइंडीज का दौरा किया था। वह तब से टीम इंडिया की जर्सी पहनने के मौके  का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अबतक अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी ठाकुर को विभिन्न घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने भेज दिया गया। आईपीएल 10 में वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा थे। शार्दुल ने आईपीएल 2017 में 12 मैच में 28.63 की औसत और 8.25 की इकोनॉमी से 11 विकेट हासिल किए। श्रीलंका दौरे पर उमेश यादव औ मोहम्मद शमी को आराम दिए जाने के बाद उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम में जगह दी गई। इसके बाद सीरीज के चौथे वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए शार्दुल तैयार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जब भी खेलने का मौका मिले मुझे हमेशा तैयार रहना चाहिए

shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo
शार्दुल ठाकुर - फोटो : IPL

टीम इंडिया की जर्सी पहनने को आतुर शार्दुल ने टीम इंडिया के लिए खेलने के बारे में कहा, पिछले कुछ सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं मुझे जब भी खेलने का मौका मिले उसके लिए मुझे हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस बात को जहन में रखते हुए मैं तैयारी करता हूं। मुझे अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं  ये निर्णय मैनेजमेंट का है। लेकिन मैं हमेशा मैच के लिए तैयार रहता हूं।

उन्होंने आगे कहा,  मुझे लगता है कि जब भी आप एक स्तर ऊपर बढ़ते -घरेलू से आप आईपीएल खेलते हो और आईपीएल से आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिये चुने जाते हो- हो तो आपके पास कौशल हमेशा होता है। लेकिन आपको मानसिक रूप से ज्यादा तैयार होना होता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव अलग होता है और घरेलू क्रिकेट का दबाव अलग होता है। यदि आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें तो मुझे मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत और किसी भी परिस्थिति -चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहना होता है। 

shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo
भरत अरुण

गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ काम करने के अनुभव के बारे में ठाकुर ने कहा, मैं एनसीए में अंडर-19 शिविर के दौरान उनसे मिला था। यह एक तकनीकी शिविर था, जिसमें खिलाड़ी प्रदर्शन करते और अपनी तकनीक पर काम करके बेहतर होते। यह मेरा उनके साथ भारतीय टीम में पहला मौका था और अभी तक यह अच्छा रहा है। अब मैं उनके साथ मैच से जुड़ी चर्चायें ज्यादा करता हूं। 

क्रिकेट के अगल-अलग फॉर्मेट के साथ ताल मेल बैठाने के बारे में जब शार्दुल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, यदि आपके पास स्किल्स हैं तो आप कोई भी फॉर्मेट खेल सकते हैं। आपको हर बार अलग तरह से तैयारी करनी होती है। हर फॉर्मेट में अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आपको फॉर्मेट के अनुसार गेंदबाजी करनी होती है। 

आईपीएल में उनके साथ खेलना फायदेमंद रहा

shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी के साथ कान करने के अनुभव के बारे में शार्दुल ने कहा, मैं धोनी से हमेशा उनके एक्सपीरियंस की बात करता हूं।  उनसे बात करने में किसी तरह की शर्म नहीं होती है। जब कभी भी उनसे मैं कुछ सलाह मांगता हूं तो वो देते हैं। वो टीम के विकेट कीपर हैं तो उन्होंने बहुत से गेंदबाजों को बेहद करीब से  बॉलिंग करते देखा है। कि वो किसी विशेष परिस्थिति में कैसे गेंदबाजी करते हैं। मुझे जब कभी लगा कि उनसे किसी सिचुएशन के बारे में पूछूं तो मैंने ये किया और मुझे उन्होंने इस बारे में बताया। आईपीएल में उनके साथ खेलना फायदेमंद रहा क्योंकि मैच के दौरान उनसे कई बार सलाह लेने का मौका मिला। 
 

लाल गेंद से गेंदबाजी करना पेशेंस का है काम

shardul thakur is eager to debut for India in ODI against Srilanka in Colombo
cricket
ठाकुर से लाल और सफेद गेंद से गेंदबाजी करने के दौरान सामने आने वाली चुनौती और फर्क के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यदि आपने पर्याप्त अभ्यास किया है तो तालमेल बैठाने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होती है।  आपने अभ्यास के दौरान जो किया है मैच में उसे दोहराना होता है। सफेद गेंद के साथ आप बहुत से वेरिएशन ट्राइ करते हैं। लेकिन लाल गेंद के साथ आपको एक प्लान के साथ लगातार कोशिश करनी होती है। लाल गेंद से बॉलिंग करना पेशेंश का काम है। दोनों गेंदों से गेंदबाजी करने में ये अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed