फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shardul Thakur appointed Mumbai captain for Ranji Trophy Sarfaraz Khan and Ajinkya Rahane included in team

Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर रणजी ट्रॉफी में करेंगे मुंबई की अगुआई, पहले मैच के लिए सरफराज-रहाणे को मिली जगह

Fri, 10 Oct 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

शार्दुल को रहाणे की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। रहाणे ने नए सीजन से पहले कप्तानी की भूमिका छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Shardul Thakur appointed Mumbai captain for Ranji Trophy Sarfaraz Khan and Ajinkya Rahane included in team
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। शार्दुल को रहाणे की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। रहाणे ने नए सीजन से पहले कप्तानी की भूमिका छोड़ दी थी। 

विज्ञापन


15 अक्तूबर से होगा मुंबई-जम्मू और कश्मीर का मैच
42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम और जम्मू-कश्मीर के बीच 15 से 18 अक्तूबर तक श्रीनगर में मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई को पिछले सीजन में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी। मुंहई की टीम हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के साथ एलीट ग्रुप डी में शामिल है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान भी शामिल हैं जो फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। दूसरी ओर, ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टीम में हैं। 
विज्ञापन


श्रेयस-सूर्यकुमार टीम में शामिल नहीं
कार दुर्घटना में घायल होने के कारण पिछले घरेल सीजन अधिकतर समय बाहर रहे मुशीर खान को भी 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। हालांकि, टीम में श्रेयस अय्यर नहीं है जिन्होंने लाल गेंद के प्रारूप से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। वहीं, पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शामिल रहे सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, सिलवेस्टर डि सूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रोयस्टन डियास।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed