फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane watson wants to bowl against india in hyderabad test match

धोनी के धमाके के बाद वाटसन वार को तैयार

Thu, 28 Feb 2013 04:27 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
shane watson wants to bowl against india in hyderabad test match

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई होने से शेन वाटसन काफी दुखी हैं। वाटसन ने कहा कि धोनी की धुनाई ने मेरे अंदर का गेंदबाज जगा दिया है। उन्होंने कहा कि अब वे गेंदबाजी करने के लिए आतुर हैं।

विज्ञापन


ऑलराउंडर वाटसन को इंजरी से बचाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने उन्हें भारत दौरे में केवल विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया था ताकि जून में एशेज सीरीज में खेल के दोनों विभागों में उनकी सेवाएं ली जा सकें। लेकिन वाटसन से अब रहा नहीं जा रहा है। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि धोनी जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तबियत से धुनाई कर रहे थे तो उनके दिमाग में बार-बार गेंदबाजी करने का ख्याल आ रहा था। उनके लिए खुद को रोक पाना बहुत मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


धोनी ने चेन्नई टेस्ट में 224 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई थी। इस जीत से भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट हैदराबाद में दो मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या वह चेन्नई में धोनी को गेंद डालना चाहिए थे? वाटसन ने कहा, 'बिल्कुल, मैं उन्हें आउट भी कर सकता था। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैंने उनके खिलाफ कई बार गेंदबाजी की है। मेरे पास हर परिस्थिति में उनके खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव है।'

उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा था कि मैं गेंदबाजी करके मैच में कुछ प्रभाव डाल सकता था। अगर मैंने इस दौरे पर गेंदबाजी नहीं करने का फैसला नहीं किया होता तो मैच के अहम क्षणों में कुछ योगदान कर सकता था। 31 वर्षीय वाटसन का अप्रैल में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिर से गेंदबाजी करने का कार्यक्रम है लेकिन अब इससे जल्दी गेंदबाजी में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में सीए के अधिकारियों से बात करेंगे।


उन्होंने कहा कि भारत दौरे पर गेंदबाजी करने का ख्याल मेरे मन में आया था लेकिन मुझे लगता है कि हमें अपने फैसले पर कायम रहना चाहिए। मुझे फिर से गेंदबाजी करने के लिए दो-तीन महीने का समय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed