ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी पर निर्भर करता है कि वह कब संन्यास लेने का फैसला करते हैं।
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
चेन्नई में वॉटसन ने एक स्कूल के कार्यक्रम से इतर कहा, 'धोनी के पास अभी भी काफी क्षमता है। उनके पास कौशल की कोई कमी नहीं। यह फैसला हालांकि उन्हें ही करना है। उनमें फुर्ती की कोई कमी नहीं है, वह विकेटों के बीच में शानदार तरीके से दौड़ लगाते है और विकेट के पीछे भी उनके पास गजब की फुर्ती है। वह जो भी फैसला करेंगे वह सही होगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनमें कितनी क्रिकेट बची है।'
3 of 4
MS Dhoni
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बाद से ही एमएस धोनी के संन्यास की लगातार अटकलें चल रही हैं। कई लोगों का मानना था कि वो वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि उसके बाद वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से धोनी ने आराम ले लिया था। अभी भी उनके संन्यास को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन धोनी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है।
4 of 4
शेन वॉटसन
- फोटो : पीटीआई
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने धोनी के अलवा विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कोहली भारतीय टीम के साथ अच्छा काम किया है। वह हर फॉर्मेट में अच्छा खेलते है। वह अभी जो भी कर रहे है उससे टीम को फायदा हो रहा है और टीम उनकी कप्तानी का लुत्फ उठा रही है।'