{"_id":"fce347ce-6f9c-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"shane-watson-faces-tougher-competition-for-test-recall-says-michael-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल बैटिंग से नहीं चलेगा वाटसन का काम: क्लार्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केवल बैटिंग से नहीं चलेगा वाटसन का काम: क्लार्क
सिडनी/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि शेन वाटसन यदि आलराउंडर की भूमिका निभाने के बजाय सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट टीम में जगह पाने का प्रयास करेंगे तो उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वाटसन की भारत दौरे से पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम में वापसी हुई है। पिंडली की चोट के कारण वाटसन को करीब एक महीने टीम से बाहर रहना पड़ था।
विज्ञापन
वाटसन ने गेंदबाजी के बजाय सिर्फ बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है लेकिन क्लार्क उनके इस फैसले से सहमत नहीं हैं। क्लार्क ने कहा, ‘वाटसन को आलराउंडर के बजाय सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में टीम में उतरने पर कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में ऐसे ही शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
वाटसन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि टीम में आलराउंडर के बजाय बल्लेबाजों की संख्या पहले ही कहीं ज्यादा है।’