{"_id":"56cd4732-8a2b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"shane-watson-and-james-pattinson-among-four-player-out-from-australian-test-squad-for-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन टीम में बगावत, वाटसन लौटे स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियन टीम में बगावत, वाटसन लौटे स्वदेश
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। तीसरे टेस्ट से पहले प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के चलते शेन वाटसन, जेम्स पैटिंसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल जॉनसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के ठीक बाद टीम से बाहर किए गए शेन वाटसन दौरा बीच में छोड़कर स्वेदश लौट गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों और कोच मिकी ऑर्थर के बीच मतभेद की खबरें हैं। वाटसन और पैटिंसन सहित चार खिलाड़ियों ने विरोध जाहिर करने के लिए कोच के आदेश का पालन नहीं किया। हैदराबाद टेस्ट में पारी से मिली हार के बाद कोच ऑर्थर ने खिलाड़ियों को कड़ी फटकार लगाई थी। ऑर्थर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले विदेशी कोच हैं।
विज्ञापन
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में 16 खिलाड़ी हैं। साथ ही चोटिल विकेटकीपर मैथ्यू वेड की जगह ब्रेड हेडिन भी इस टीम से जुडेंगे। लेकिन वाटसन, ख्वाजा, पैटिंसन और जॉनसन पर लगे प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को मोहाली टेस्ट में केवल 13 खिलाड़ियों में से अंतिम ग्यारह का चयन करना होगा।
विज्ञापन
सौंपनी थी तैयारियों की रिपोर्ट
ऑलराउंडर शेन वाटसन, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन व मिचेल जॉनसन को तीसरे टेस्ट की तैयारियों के बारे में टीम के कोच मिकी ऑर्थर को रिपोर्ट करनी थी। लेकिन इन चारों खिलाड़ियों ने निश्चित समय सीमा के अंदर कोच को रिपोर्ट नहीं किया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इन चारों खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच नहीं खेलने का दंड दिया है।
सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वाटसन बतौर बल्लेबाज और पैटिंसन तेज गेंदबाज के तौर पर खेल चुके हैं। वहीं ख्वाजा और जॉनसन को दोनों मैचों में मौका नहीं मिला था।
उल्लेखनीय है कि चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 से पिछड़ चुकी है। साथ ही उसके विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड चोटिल हैं।
इन 13 में से चुना जाएगा अंतिम एकादश
माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ईडी कोवान, फिल ह्यूजेस, एम हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन फिन, पीटर सिडल, मिचेल स्टॉर्क, जेवियर डोहार्टी, नॉथन लियोन और मैथ्यू वेड, ब्रेड हेडिन (विकेटकीपर)।