फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane warne state funeral will be done in Melbourne cricket Stadium with 1 lakh people

Shane Warne Funeral: राजकीय सम्मान के साथ मेलबर्न में होगा शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार, एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद

Mon, 07 Mar 2022 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 10:52 PM IST
सार

शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस क्रार्यक्रम में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिग्गज स्पिनर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Shane warne state funeral will be done in Melbourne cricket Stadium with 1 lakh people
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का अंतिम संस्कार मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में होगा। उनके अंतिम संस्कार में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शेन वॉर्न के मैनेजर जेम्स इर्सकिन यह तय नहीं किया कि उनका अंतिम संस्कार मेलबर्न में होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि इस काम के लिए कोई और जगह उचित नहीं होगी। 
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार दो से तीन हफ्ते में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। इससे पहले, उनका परिवार महान स्पिनर के लिए शोक समारोह करेगा। अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं है क्योंकि वॉर्न का परिवार उनके पार्थिव शरीर के मेलबर्न लौटने का इंतजार कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वॉर्न के करीबी दोस्त और परिवार मेलबर्न में एकत्रित होंगे, जब 52 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर का शव थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया लाया जाएगा, जहां शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। 
विज्ञापन


मार्श को भी राजकीय सम्मान से विदाई
वॉर्न के मैनेजर जेम्स एरिक्सन ने एमसीजी के स्थल को लेकर पुष्टि नहीं की है लेकिन संकेत दिया है कि वॉर्न जैसे बड़े क्रिकेटर को देखते हुए इसके अलावा कोई और स्टेडियम उपयुक्त भी नहीं होगा। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और विक्टोरिया प्रमुख डेनियल एंड्रयू समारोह में शरीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीजी से रहा गहरा रिश्ता
एमसीजी वॉर्न का पसंदीदा मैदान था। उन्होंने 1994 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक थी जिसमें फिल डिफ्रेटस, डेरेन गाघ और डेवोन मैल्कम उनके शिकार बने थे। इसी मैदान के परिसर में उनकी प्रतिमा लगी है। यही लोग यही प्रशंसक उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बियर, फूल और पिज्जा उनकी मूर्ति के पास रख रहे हैं। इसी मैदान के सदर्न स्टैंड का नाम एसके वॉर्न स्टैंड है।  

पोस्टमार्टम का निष्कर्ष... स्वाभाविक मौत 
बैंकॉक। थाईलैंड पुलिस ने कहा कि वॉर्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो रहा है कि उनकी मौत स्वाभाविक तरीके से हुई है। पुलिस प्रवक्ता किसन पैथनाचारोइन ने कहा कि पोस्टमार्टम के निष्कर्ष के बारे में वॉर्न के परिवार और ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को बता दिया गया है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया था कि दिवंगत क्रिकेटर ने थाईलैंड आने से पहले ऑस्ट्रेलिया में सीने में दर्द के बारे में एक डॉक्टर को बताया था, वह अस्थमा और दिल की समस्याओं से पीड़ित थे। पुलिस ने रविवार को कथित तौर पर यह भी कहा कि वॉर्न के कमरे में फर्श पर खून के धब्बे मिले थे लेकिन उन्होंने किसी दूसरी ओर इशारा करने से साफ इनकार किया।  


बेटा बोला, श्रेष्ठ पिता और दोस्त 
वॉर्न के पिता कीथ और माता ब्रिगिट ने बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि वॉर्न के निधन का दिन उनके लिए एक कभी न खत्म होने वाला दुस्वप्न है। उनके बिना जीना बहुत मुश्किल होगा लेकिन उनकी खुशनुमा यादें इस दुख से उबरने में मदद करेंगी। शोकसंत्पत परिवार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश स्वीकार कर ली है। साथ ही इस बात का आभार जताया है कि एमसीजी के एक स्टैंड का नाम उनके बेटे के सम्मान में रखा जाएगा। वॉर्न के बेटे जैक्सन ने ट्वीट किया, मुझे नहीं लगता कि कोई भी चीज उस रिक्तता को भर पाएगी जो आपके जाने से मेरे दिल में रह गई है। आप निश्चित रूप से श्रेष्ठ पिता और दोस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed