Shane Warne First Over: भारत के खिलाफ शुरू हुआ था शेन वॉर्न का टेस्ट करियर, पहले ही ओवर में परेशान हो गए थे मांजरेकर
शेन वॉर्न ने अपने पहले मैच में ही संजय मांजरेकर को परेशान कर दिया था। उन्हें इस मैच में सिर्फ एक विकेट मिला था, लेकिन 22 साल के वॉर्न ने यह दिखा दिया था कि उनके अंदर कितनी काबीलियत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वो दुनिया के पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट लिए।
रवि शास्त्री थे वॉर्न के पहले विकेट
रवि शास्त्री पहले बल्लेबाज थे, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शेन वॉर्न की गेंद पर आउट हुए थे। शास्त्री ने उस मैच में दोहरा शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद 22 साल के वॉर्न की गेंद पर आउट हो गए थे। अपने पहले मैच में वॉर्न ने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में नाबाद एक रन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया यह मैच हारने से बच गई थी। हालांकि, बाद में कंगारू टीम ने शानदार खेल दिखाया था और यह सीरीज 4-0 से जीती थी।
Shane Warne
— Rob Moody (@robelinda2) March 4, 2022
A thread of leg spin
🧵 🏏
Test debut vs India, 1st over pic.twitter.com/k5Twd2QKvB
पहले ओवर में परेशान हो गए थे मांजरेकर
शेन वॉर्न को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले संजय मांजरेकर ने खेला था। अपने पहले ही ओवर में वॉर्न ने उन्हें खासा परेशान किया था। एक गेंद पर मांजरेकर के बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा था, लेकिन स्लिप में मुश्किल कैच नहीं पकड़ा गया था। अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू होने के बाद शेन वॉर्न ने जल्द ही अपनी पहचान बना ली थी। आगे चलकर वॉर्न क्रिकेट के अलावा विवादों की वजह से भी खूब चर्चा में रहे थे।