फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Warne, Brighton mansion, Liz Hurley

वॉर्न ने लिज हर्ले के लिए यह क्या कर दिया!

Wed, 27 Nov 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
Shane Warne, Brighton mansion, Liz Hurley

फिरकी के जादूगर कहे जाने वाले शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूबसूरत बंगलों में से एक बंगला अपनी प्रेमिका के लिए बेच दिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है वॉर्न ने ब्रिटेन में अपनी गर्लफ्रेंड लिज हर्ले के नजदीक रहने के लिए मेलबर्न स्थित अपना यह शानदार बंगला बेचा है।

वॉर्न ने समुद्र के किनारे बने इस शानदार बंगले को 88-90 करोड़ रुपए (12-15 मिलियन डॉलर) में बेचा।

रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल हर्ले के नजदीक रहने के लिए ब्रिटेन में रहने का निर्णय कर सकते हैं।

वॉर्न मेलबर्न स्थित विक्टोरियन इटालियानेट बंगले को पिछले काफी समय से बेचना चाहते थे। पांच बेडरूम वाले अपने इस बंगले को वॉर्न 1.5 करोड़ डॉलर में बेचना चाहते थे।
विज्ञापन


इस बंगले में पांच बेडरूम के अलावा जिम, सिनेमा, बेसमेंट गैरेज और टेनिस कोर्ट है। साथ ही इस बंगले में अनोखा स्वीमिंग पूल है, जिसके तल में वॉर्न की क्रिकेट जर्सी नंबर 23 लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉर्न ने 2009 में 85.5 करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर में यह बंगला खरीदा था जिसमें उनकी पूर्व पत्नी सिमोन और तीन बच्चे रहते थे। वर्ष 2010 में उनका तलाक हो गया था।

यह वही बंगला है जिसमें वॉर्न और हर्ले रोमांस करते रहे हैं। यह बंगला कितने में बिका है इस पर वॉर्न के एजेंट ने कमेंट करने से इंकार कर दिया, लेकिन माना जा रहा है कि 15 मिलियन से 20 मिलियन डॉलर के बीच सौदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed