फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Bond resigns as Mumbai Indians bowling coach before IPL 2024

IPL: मुंबई इंडियंस से नौ साल बाद अलग हुए शेन बॉन्ड, उनके रहते चार बार रोहित शर्मा की टीम बनी चैंपियन

Wed, 18 Oct 2023 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

बॉन्ड नौ साल तक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ रहे। इस दौरान टीम चार बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल हुई। बॉन्ड ने उन खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके साथ उन्होंने सालों तक काम किया है।

विज्ञापन
Shane Bond resigns as Mumbai Indians bowling coach before IPL 2024
शेन बॉन्ड - फोटो : Mumbai Indians

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने गेंदबाजी कोच पद छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस ने बुधवार (18 अक्तूबर) को दी। बॉन्ड नौ साल तक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ रहे। इस दौरान टीम चार बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल हुई। बॉन्ड ने उन खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके साथ उन्होंने सालों तक काम किया है।
विज्ञापन


एमआई ने बुधवार को बताया कि बॉन्ड आईएलटी20 के उद्घाटन सत्र में एमआई एमिरेट्स टीम के मुख्य कोच थे। उन्होंने उस भूमिका से भी खुद को अलग कर लिया है। एमआई ने कहा, "मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि 2015 में शुरू हुआ शेन बॉन्ड सफर टीम के साथ नौ साल के कार्यकाल के बाद समाप्त हो गया है। एक गेंदबाजी कोच के रूप में उन्होंने टीम को चार बार ट्रॉफी जीतने में अपना योगदान दिया।''
विज्ञापन


बॉन्ड ने कहा, "मैं पिछले नौ सीजन के लिए एमआई वन फैमिली का हिस्सा बनने के अवसर के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान पर और बाहर कई शानदार यादों के साथ यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों दोनों के साथ काम करने और उनके साथ मजबूत रिश्ते रखने के लिए मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी को याद करूंगा और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अंत में उनके समर्थन के लिए एमआई पलटन को भी धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉन्ड ने 2015 में टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यभार संभाला। वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई की खिताब जीत में शामिल रहे और फ्रेंचाइजी इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध कोचों में से एक बन गए। आईएलटी20 के उद्घाटन सत्र में एमआई एमिरेट्स टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका कार्यकाल रहा। टूर्नामेंट में उनकी भूमिका स्थानीय घरेलू खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव को मिश्रित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed