{"_id":"56f8d87b0ad42b9a3d9d634b9bdb81a8","slug":"shakib-al-hasan-s-double-strike-in-test-match-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिब ने फिर दिखाया जलवा, शतक के बाद झटके 5 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाकिब ने फिर दिखाया जलवा, शतक के बाद झटके 5 विकेट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Nov 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज आलराउंडर शाकिब अल हसन के पहले शतक और फिर उनके झटके 5 विकेट के कारनामे की बदौलत बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
खुलना (बांग्लादेश) में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 201 रन बना लिए थे। इसके साथ ही मेजबान टीम की कुल बढ़त 266 रनों की हो गई है जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं। महमुदुल्लाह 63 रन और शुवागाता होम 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
मोमिनुल हल ने 54 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए वालर ने 48 रन देकर 4 विकेट झटके।
इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब ने 80 रन देकर 5 विकेट झटके। एक समय जिम्बाब्वे के 6 विकेट पर 336 रन थे, लेकिन शाकिब की घातक गेंदबाजी से मेहमानों की पहली पारी 368 पर सिमट गई।
विज्ञापन
इस तरह मेजबानों ने पहली के पारी के आधार पर 65 रन की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने पहली पारी में 433 रन बनाए थे। हैमिल्टन मसकाद्जा कल के अपने स्कोर 154 रन में महज चार रन ही जोड़ सके। उन्हें शाकिब ने बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने मैलकॉम वालर को अपना शिकार बनाया।
पूर्व कप्तान शाकिब ने टेस्ट करियर में 13वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 137 रन बनाए थे। वह एक पारी में शतक ठोकने और 5 विकेट झटकने वाले पांचवें खिलाड़ी भी बने।
शाकिब से पहले इंग्लैंड के इयान बॉथम यह उपलब्धि 5 बार हासिल कर चुके हैं जबकि वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के मुस्ताक मोहम्मद और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस के नाम 2 बार यह उपलब्धि है।
शाकिब ने 2011 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ 144 रन बनाए थे और 83 रन देकर 6 विकेट झटके थे। साकिब के अलावा रूबेल हुसैन ने 2 विकेट झटके जबकि तैजुल इस्लाम ने 3 बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।
जिम्बाब्वे की ओर से रेगिस चाकाबवा 101 के निजी स्कोर पर तैजुल इस्लाम के शिकार हुए। उनका यह पहला टेस्ट शतक था। उनके अलावा हैमिल्टन मसकाद्जा ने भी 158 रनों की शतकीय पारी खेली थी।