फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shakib al hasan marriage

अमेरिकी गर्लफ्रेंड को शाकिब ने बनाया बेगम

Thu, 13 Dec 2012 09:31 PM IST
ढाका/एजेंसी
ढाका/एजेंसी Updated Thu, 13 Dec 2012 09:31 PM IST
विज्ञापन
shakib al hasan marriage

बांग्लादेश में सबसे लायक कुंवारे हसन अब कुंवारे नहीं रहे। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपनी अमेरिकन प्रेमिका उमी असमद सिसिर के साथ 12-12-12 को शादी के बंधन में बंध गए। बुधवार को समारोह के दौरान पारिवारिक सदस्यों और कुछ दोस्तों के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। 25 साल के शाकिब दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं।

विज्ञापन


जिस होटल में शादी की पार्टी रखी गई थी, उस होटल के सूत्रों का कहना है कि यह पार्टी बहुत छोटी थी। इसमें केवल परिवार के सदस्य और दूल्हा व दुल्हन के कुछ दोस्त ही मौजूद थे। शाकिब के दोस्त ने इस मौके पर कहा, शाकिब और उमी अपने निकाह को खास बनाना चाहते थे। लेकिन इस अवसर पर उन्होंने कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया।
विज्ञापन


इस सेरेमनी को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। सोशल मीडिया में दोनों की शादी की खबर आग की तरह फैली और एक के बाद एक कई तस्वीरें अपलोड की गईं। सोशल मी़डिया पर शाकिब के निकाह की खबर फैलते ही जज्बातों का सैलाब सा आ गया। कई महिला प्रशंसकों ने शाकिब से पूछा कि उन्होंने सबका दिल क्यों तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबका सवाल था कि शाकिब ने एक विदेशी पार्टी एनिमल टाइप लड़की से क्यों शादी की। शाकिब बांग्लादेश के छोटे से कस्बे मागुरा से आते हैं। वर्ष 2006 में वह इंटरनेशनल स्तर पर छा गए। वह बांग्लादेश के सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग के एकलौते खिलाड़ी हैं। 23 साल की उमी असमद सिसिर अमेरिकन हैं। लेकिन उनका परिवार मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। शाकिब और सिसिर की मुलाकात वर्ष 2010 में लंदन में हुई थी। उस वक्त सिसिर मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed