फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan likely to be banned by ICC for not reporting match fixing offer Report

शाकिब अल हसन पर फिक्सिंग मामले में लग सकता है 18 महीने का बैन, भारत दौरे पर आना मुश्किल

Tue, 29 Oct 2019 02:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 29 Oct 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Shakib Al Hasan likely to be banned by ICC for not reporting match fixing offer Report
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत दौरे से पहले बांग्लादेश क्रिकेट को तगड़ा झटका लग सकता है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल ने दावा किया है कि शाकिब अल हसन पर आईसीसी 18 महीने तक बैन लगा सकती है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शाकिब अल हसन से एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी।

विज्ञापन


बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल के अनुसार आईसीसी के निर्देश पर शाकिब को बीसीबी द्वारा अभ्यास से दूर रखा गया है। यही कारण है कि उन्होंने न तो अभ्यास में भाग लिया और ना ही गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने पर सोमवार को हुई बैठक में वह शामिल हुए। आईसीसी के इस निर्देश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ सीरीज के पहले बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


दो साल पहले मिला था ऑफर
बांग्लादेशी अखबार समकाल की मानें तो शाकिब अल हसन को दो साल पहले फिक्सिंग का ऑफर मिला था। मैच से पहले एक बुकी ने शाकिब अल हसन से संपर्क साधा था। प्रोटोकॉल के मुताबिक शाकिब अल हसन को फिक्सिंग का ऑफर मिलते ही आईसीसी से संपर्क साधना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाकिब अल हसन ने ऐसा नहीं किया। अखबार की मानें तो इस बात की पुष्टि हो गई है कि शाकिब अल हसन ने ये बात छिपाई है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि शाकिब ने हाल में एसीएसयू के जांच अधिकारी के सामने भी इस घटना की बात कबूल की थी।

भारत दौरे पर आना मुश्किल

रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी को सट्टेबाजों के कॉल रिकॉर्ड को ट्रैक करने के बाद मैच फिक्सिंग के बारे में पता चला। तीन नंबर से बांग्लादेश को भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बांग्लादेशी टीम की कमान शाकिब के हाथों में है, अब देखना होगा कि क्या वह भारत दौरे पर आते हैं या आईसीसी उनपर कड़ी कार्रवाई करती है।

बांग्लादेश की टीम बुधवार को भारत के लिए रवाना होगी और शाकिब संभवत: टीम के साथ नहीं आएंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम टेस्ट मैचों में जबकि महमुदुल्लाह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की अगुआई कर सकते हैं। शाकिब की अगुआई में हाल में खिलाड़ियों ने हड़ताल की थी। बीसीबी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वेतन वृद्धि सहित उनकी मांगों को स्वीकार किया जाएगा जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed