Video: मैदान पर 'विलेन' बना शाकिब, खोया आपा, अब बचाव में उतरीं पत्नी बोलीं- हो रही साजिश
शाकिब अल हसन इन दिनों ढाका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। शुक्रवार को मैच में उन्होंने आपा खो दिया। इस दौरान उन्होंने अंपायर से बदतमीजी की और उनसे भिड़ गए। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने स्टंप पर लात भी मारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सुर्खियों में हैं। हाल ही में शाकिब सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे। वह सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड नहीं कर रहे थे कि उन्होंने क्रिकेट मैच के दौरान कोई असाधारण प्रदर्शन किया हो बल्कि शाकिब अपने अभद्र व्यवहार के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंडल कर रहे थे। बांग्लादेश का ये धांसू खिलाड़ी इन दिनों ढाका प्रीमियर लीग में खेल रहा है। बीते शुक्रवार को उन्होंने मैदान पर शर्मसार करने वाला व्यवहार किया।
दरअसल ढाका प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान हैं। बीते शु्क्रवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का मैच अबहानी लिमिटेड से था। इस मुकाबले में ऐसा 2 बार हुए जब शाकिब अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रख सके और आपा खो दिया। इस दौरान उन्होंने पहले स्टंप पर लात मारी, दूसरी बार उन्होंने स्टंप उखाड़ कर मैदान पर पटक दिए।
Shakib Al Hasan not very impressed with the umpire in this Dhaka Premier Division Cricket League match #Cricket pic.twitter.com/iEUNs42Nv9
विज्ञापन विज्ञापन— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) June 11, 2021
शाकिब मैच के दौरान मुशफिकुर रहीम को गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पगबाधा की अपील की। लेकिन अंपायन ने ठुकरा दिया। जिसके बाद वह अंपायर के पास जाकर भिड़ गए। इतना ही नहीं स्टंप पर लात भी मारी। दूसरी घटना उस समय हुई जब 5.5 ओवर के बाद अंपायर ने बारिश के चलते मैच रोक दिया। डकवर्थ एंड लुईस नियम के मुताबिक टी-20 मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 6 ओवर का खेल होना जरूरी। शाकिब इस बात को लेकर बेहद नाराज हूए कि अंपायर ने उन्हें छठे ओवर की आखिरी गेंद क्यों नहीं फेकने दी। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर स्टंप उखाड़कर मैदान पर पटक दिए।
शाकिब ने मांगी माफी
मैच के कुछ घंटे बाद शाकिब अल हसन ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगी। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, प्रिय क्रिकेट प्रशंसकों और फॉलोअर्स अपने अभद्र व्यवहार के लिए आपसे से माफी मांगता हूं। खासकर उन लोगों से जो ये मैच घर में देख रहे थे। उन्होंने आगे लिखा, मेरी तरह अनुभवी खिलाड़ी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्यवश ऐसा हो जाता है। मैं टीमों, मैनेजमेंट, टूर्नांमेंट अधिकारियों और आयोजन कमेटी से अपने इस खराब व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं, इस उम्मीद के साथ अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।
शाकिब पहले भी खो चुके हैं आपा
यह कोई पहला मौका नहीं है जब शाकिब ने अपना आपा खोया हो, इससे पहले भी वह साल 2014 में मैच के दौरान एक व्यक्ति की पिटाई कर चुके हैं। जब भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी। सीरीज का पहला मैच जब बारिश के कारण रुका हुआ था तब शाकिब की पत्नी से एक युवक ने अभद्रता कर दी थी, जिसके बाद शाकिब ने उस शख्स की जमकर पिटाई की थी। मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 जून को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।