फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al hasan equalled Shahid Afridi record of taking most wickets in t20 world cup

T20 World Cup 2021: बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, शाहिद अफरीदी के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

Fri, 22 Oct 2021 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Oct 2021 12:07 AM IST
सार

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय क्रिकेटर ने पहले दौर के ग्रुप बी मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को अहम जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Shakib Al hasan equalled Shahid Afridi record of taking most wickets in t20 world cup
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय क्रिकेटर ने पहले दौर के ग्रुप बी मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को अहम जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से 46 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में चार विकेट भी चटकाए। 

विज्ञापन


शाकिब ने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। शाकिब अब टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से अफरीदी के साथ शीर्ष पर कायम हो गए हैं। शाकिब के 29 टी-20 वर्ल्ड कप मैचों से अब 39 विकेट हो गए हैं और वह इस मामले में अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी पर आ गए हैं। हालांकि अफरीदी की तुलना में शाकिब का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर है। अफरीदी के 34 मैचों में 39 विकेट है। 
विज्ञापन


विश्व कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज  विकेट मैच इकोनॉमी
शाहिद अफरीदी 39 34 6.71
शाकिब अल हसन 39 28 6.56
लसिथ मलिंगा 38 31 7.43
सईद अजमल 36 23 6.79
अजंता मेंडिस 35 21 6.70
उमर गुल 35 24 7.30

सक्रिय क्रिकेटरों में टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक किसी ने भी 30 से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। वेस्टइंडीज के ऑलराउंड डवेन ब्रावो 25 विकेट के साथ इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब के नाम इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। ये रिकॉर्ड उन्होंने इसी टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था। हालांकि बांग्लादेश को उस मैच में छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सिर्फ शाकिब और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का ही नाम शामिल है। 

उधर शाकिब के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की टीम ने पीएनजी को 84 रनों के बड़े अंतर से हराकर सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऐसे में अब शाकिब के पास अफरीदी से आगे निकलने का मौका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed