फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shakib Al Hasan becomes Bangladeshs highest ODI wicket-taker

ZIM vs BAN: शाकिब ने रचा इतिहास, वन-डे में यह कमाल करने वाले बने बांग्लादेश के पहले गेंदबाज

Fri, 16 Jul 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 07:23 PM IST
सार

  • शाकिब अल हसन ने पांच विकेट लेकर रचा इतिहास
  • लिटन दास का शतक, बांग्लादेश ने पहले वन-डे में जिम्बाब्वे को 155 रनों से हराया

विज्ञापन
Shakib Al Hasan becomes Bangladeshs highest ODI wicket-taker
शाकिब अल हसन - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वन-डे में अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। जिम्बाब्वे के कप्तान ब्रैंडन टेलर का विकेट चटकाने के साथ ही वह बांग्लादेश की तरफ से वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा (269 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। शाकिब ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने 213 वन-डे मैचों में अपने 274 विकेट पूरे किए। जिस समय शाकिब ने टेलर (24) का शिकार किया, उस समय जिम्बाब्वे का स्कोर 78/3 था। ऐसा पहली बार नहीं है जब शाकिब वन-डे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2016 में भी यह उपलब्धि हासिल की थी। उस समय में भी शाकिब ने मुर्तजा को पीछे छोड़ा था। बता दें कि शाकिब पहले से ही टेस्ट व टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम टेस्ट और टी-20 में क्रमशः 210 और 92 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 

 


बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 155 रनों हराया, शाकिब ने झटके 5 विकेट
लिटन दास (102) की शतकीय पारी और शाकिब अल हसन (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने पहले वन-डे में जिम्बाब्वे को 155 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए बांग्लादेश ने नौ विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। शाकिब ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 9.5 ओवरों में 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसदौरान उनका इकॉनमी 3.05 का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed