फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahrukh khan hits Six to win Syed Mushtaq Ali Trophy Final dhoni watches match

Syed Mushtaq Ali Trophy Final: शाहरुख ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर तमिलनाडु को जिताया, धोनी ने टीवी पर देखा मैच

Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
सार

तमिलनाडु के शाहरुख खान ने आखिरी गेंद पर छ्क्का लगाकर धोनी के अंदाज में मैच खत्म किया। इस दौरान धोनी टीवी पर उनकी पारी देख रहे थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी के मैच देखने का फोटो शेयर किया।

विज्ञापन
Shahrukh khan hits Six to win Syed Mushtaq Ali Trophy Final dhoni watches match
शाहरुख खान की पारी देखते धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में शाहरुख खान ने धोनी के अंदाज में बल्लेबाजी कर अपनी टीम को फाइनल जिताया। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तमिलनाडु के लिए विजयी रन बनाए। इस मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 33 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिताया और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। जब शाहरुख धोनी की तरह छक्के लगाकर तमिलनाडु को मैच जिता रहे थे, तब धोनी टीवी में उनकी पारी देख रहे थे। आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें धोनी टीवी पर मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


चेन्नई ने जो फोटो शेयर की है उसमें धोनी शाहरुख की पारी का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही चेन्नई ने लिखा कि शानदार अंदाज में मैच खत्म किया। उनके इस ट्वीट का मतलब यह भी था कि धोनी यह मैच देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)


तमिलनाडु पहली टीम है, जिसने तीन बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता है। तमिलनाडु ने इससे पहले 2006-07 और 2020-21 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2019-20 के सीजन में भी यह टीम फाइनल में पहुंची थी और उस समय कर्नाटक ने ही उसे फाइनल में हराया था। इस जीत के साथ तमिलनाडु ने कर्नाटक से अपना बदला पूरा कर लिया है। 

साई किशोर से पार नहीं पा सके कर्नाटक के बल्लेबाज
फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटक की शुरुआत सही नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहन कदम बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद यह टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 151 रन बनाए। कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा 46 रन अभिनव मनोहर ने बनाए। वहीं प्रवीण दुबे ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी छुटपुट योगदान दिया। तमिलनाडु के गेंदबाज साई किशोर ने सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसी वजह से कर्नाटक की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

रोमांचक मैच में जीता तमिलनाडु
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमिलनाडु का पहला विकेट 29 रन पर गिरा। इसके बाद यह टीम भी थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गंवाती रही, लेकिन अंत में शाहरुख ने सब कुछ संभाल लिया। उन्होंने 15 गेंद में 33 रन बनाए और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को तीसरी बार विजेता बना दिया। तमिलनाडु के लिए सबसे ज्यादा 41 रन विकेटकीपर जगदीशन ने बनाए। हालांकि बीच के ओवरों में जदगीशन और कप्तान विजय शंकर ने काफी बल्लेबाजी की, लेकिन शाहरुख ने तूफानी पारी खेलकर कर्नाटक के मुंह से जीत छीन ली।

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने भी शाहरुख का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है। शाहरुख आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed