फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shahid Afridi Daughter Aqsa Afridi Married To Naseer Nasir Khan In Karachi Shaheen Afridi News in Hindi

Shahid Afridi Daughter Marriage: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी की बेटी की हुई शादी, शाहीन अफरीदी हुए शामिल

Sat, 31 Dec 2022 01:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Sat, 31 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में शाहीन ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अफरीदी की बड़ी बेटी अंशा के साथ उनकी शादी होनी है। दोनों का निकाह भी कराची में होगा।

विज्ञापन
Shahid Afridi Daughter Aqsa Afridi Married To Naseer Nasir Khan In Karachi Shaheen Afridi News in Hindi
शाहिद अफरीदी और उनकी बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर शहनाई बजी है। उनकी बड़ी बेटी अक्शा अफरीदी की शादी शुक्रवार (30 दिसंबर) को हुई। कराची में अक्शा का निकाह नसीर नासिर खान के साथ हुआ। अफरीदी के घर इस आयोजन में उनके होने वाले दामाद और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शामिल हुए। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


वीडियो में यह देखा जा सकता है अफरीदी और शाहीन एक साथ खड़े हैं। मौलवी नासिर को निकाह पढ़वाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहीन ने चोट के बाद वापसी की है। टी20 विश्व कप में शाहीन ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अफरीदी की बड़ी बेटी अंशा के साथ उनकी शादी होनी है। दोनों का निकाह भी कराची में होगा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by BoomBoom!!! (@usman___afridi10)

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसएल में खेलेंगे शाहीन अफरीदी
अक्शा के निकाह के बाद अब रिसेप्शन होगा। तब शाहीन वहीं रहेंगे। उसके बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स के साथ जुड़ेंगे। शाहीन ने टी20 विश्व कप में तो वापसी की थी, लेकिन उसके बाद चोटिल हो गए थे। वह फिर पाकिस्तान के लिए नहीं खेले हैं। शाहीन पाकिस्तान सुपर लीग से वापसी करेंगे। वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए।


चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी की बात करें तो उन्हें हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। पाकिस्तान में सरकार बदलने के बाद पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा की कुर्सी चली गई। उनके स्थान पर नजम सेठी को मुखिया बनाया गया है। रमीज के साथ-साथ चयन समिति के प्रमुख मोहम्मद वसीम को भी हटाया गया। वसीम की कुर्सी शाहिद अफरीदी को मिली है।

अफरीदी की पांच बेटियां
अफरीदी के परिवार की बात करें तो उनकी पांच बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी का नाम अंशा है। उनकी शादी शाहीन अफरीदी से होगी। अंशा के बाद अक्शा का नंबर आता है। अक्शा का निकाह नसीर नासिर खान के साथ हुआ है। अफरीदी की अन्य तीन बेटियां असमारा, अज्वा और अरवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed