फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shaheen Afridi on viral picture of Pakistan cricketers loading luggage by themselves at Sydney airport

PAK vs AUS: अफरीदी ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई, एयरपोर्ट पर ट्रक पर सामान लादते दिखे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

Sun, 03 Dec 2023 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत करते हुए शाहीन अफरीदी ने खुलासा किया कि टीम को लगभग 30 मिनट में अपनी अगली फ्लाइट पकड़नी थी। वे केवल समय बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे थे।

विज्ञापन
Shaheen Afridi on viral picture of Pakistan cricketers loading luggage by themselves at Sydney airport
पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंची है। उसे वहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से होने जा रही है। उससे पहले टीम को कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है। पाकिस्तान टीम की यात्रा की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें सिडनी एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी खिलाड़ी खुद से ट्रक पर सामान लादते दिखे हैं।
विज्ञापन

जहां मोहम्मद रिजवान ट्रक पर चढ़कर खिलाड़ियों से सामान लेते हैं और बाकी खिलाड़ी खुद से सामान लादते दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर जहां कुछ फैंस ने पाकिस्तानी टीम का मजाक उड़ाया था। वहीं, कुछ फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट को लताड़ लगाई थी। अब पाकिस्तान के टी20 कप्तान और टेस्ट टीम के अहम हिस्सा शाहीन अफरीदी ने इस तस्वीर के पीछे की असली कहानी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन ने किया खुलासा

मीडिया से बातचीत करते हुए शाहीन अफरीदी ने खुलासा किया कि टीम को लगभग 30 मिनट में अपनी अगली फ्लाइट पकड़नी थी। वे केवल समय बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे थे। अफरीदी ने कहा- हमारे पास अपनी अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए केवल 30 मिनट थे और हमने मदद की क्योंकि वहां सिर्फ दो लोग थे। शाहीन ने रविवार को कैनबरा में पाकिस्तान के पहले अभ्यास सत्र से पहले कहा- हम तेजी से काम खत्म करना चाहते थे और समय बचाना चाहते थे। हम इस टीम को एक परिवार कहते हैं और एक परिवार के रूप में उनकी मदद करते हैं।
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज को लेकर क्या बोले शाहीन

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। वे 1979 में दो मैचों की प्रतियोगिता में सबसे करीब आए थे जो ड्रॉ में समाप्त हुआ था। इसके अलावा आखिरी बार पाकिस्तान ने 1995 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता था। यह एशियाई टीम तब से लगातार 14 मैच हार चुकी है।

अफरीदी ने कहा कि हम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम के खिलाफ खेले हैं और हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'हमें कैनबरा का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि पीएम इलेवन के खिलाफ यह चार दिवसीय मैच हमें पर्थ से शुरू होने वाली घरेलू टीम के खिलाफ सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed