{"_id":"6099286d8ebc3ec1ab3772f4","slug":"shafali-verma-preparing-to-play-in-the-hundred-may-also-connect-the-big-bash-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: द हंड्रेड में खेलने की तैयारी कर रहीं शेफाली, बिग बैश में भी हो सकती है एंट्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कामयाबी: द हंड्रेड में खेलने की तैयारी कर रहीं शेफाली, बिग बैश में भी हो सकती है एंट्री
Mon, 10 May 2021 06:04 PM IST
कुमार संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 10 May 2021 06:04 PM IST
सार
आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज 17 साल की शेफाली अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा के बाद 100 गेंद के टूर्नामेंट से जुड़ने वाली पांचवीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलने की तैयारी में हैं। इसके अलावा वह साल के अंत में महिला बिग बैश टी20 लीग में सिडनी फ्रेंचाइजी की ओर से भी खेल सकती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज 17 साल की शेफाली अपनी कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा के बाद 100 गेंद के टूर्नामेंट से जुड़ने वाली पांचवीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, 'बर्मिंघम फ्रेंचाइजी ने शेफाली से संपर्क किया था और यह अनुबंध होने वाला है। वह टीम में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की जगह लेंगी। इसके अलावा वह महिला बिग बैश में खेलने के लिए सिडनी फ्रेंचाइजी के साथ भी बात कर रही हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि द हंड्रेड टूर्नामेंट को पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस साल यह टूर्नामेंट 21 जुलाई से खेला जाएगा और टूर्नामेंट का पहला मैच ओवल इनविंसिबल्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच होगा। महिला बिग बैश लीग इस साल आखिर में होगी।
यह शेफाली का पहला विदेशी टी-20 टूर्नामेंट होगा। शेफाली 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 148.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 617 रन बनाकर आक्रामक बल्लेबाज के रूप में उभरी हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन इस हफ्ते मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) करेगी। निवर्तमान कोच डब्ल्यूवी रमन और पांच महिला कोच सहित कुल 35 दावेदारों ने महिला कोच के पद के लिए आवेदन किया है। सूत्र ने कहा, 'सीएससी को इस संदर्भ में सूचना दे दी गई है। कोच का चयन इस हफ्ते किया जाएगा।'