फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shafali Verma moves to 2nd position in icc women t20i batting ranking

ICC women T20 Ranking: 17 वर्षीय शेफाली वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंचीं, मंधाना-रोड्रिग्स टॉप-10 में बरकरार

Tue, 09 Mar 2021 08:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Shafali Verma moves to 2nd position in icc women t20i batting ranking
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

आईसीसी की तरफ से मंगलवार को महिलाओं की टी-20 रैंकिंग जारी की गई। ताजा रैंकिंग में भारत की युवा तूफानी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को फायदा हुआ है और वे एक स्थान की छलांग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उनके अलावा टॉप-10 में भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना सातवें और जेमिमा रोड्रिग्स नौवें पायदान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


नई रैंकिंग में शेफाली के नाम 744 रेटिंग अंक हैं, यानी उनके और शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (748) के बीच सिर्फ चार अंकों का फासला रह गया है। उनके अलावा शीर्ष 10 में मंधाना (643) और रोड्रिग्स (693) का भी नाम है। इस सूची में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग चौथे और एलिसा हीली पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

 


बात करें गेंदबाजों की रैंकिंग की तो इस सूची में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा (छठे), स्पिनर राधा यादव (आठवें) और पूनम यादव (नौवें) स्थान पर हैं। इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टन (799) गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल (764) हैं।


ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में दीप्ति शीर्ष 10 में शामिल इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 302 अंकों साथ चौथे पायदान पर हैं। भारतीय टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप के फाइनल के बाद इस प्रारूप का कोई मैच नहीं खेला है। टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलेगी जो 20 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed