फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन से मिलकर सातवें आसमान पर पहुंचीं 16 वर्षीय शेफाली, कहा- 'भगवान' से मिलने का सपना पूरा

Mon, 10 Feb 2020 08:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Shafali Verma fulfils childhood dream of meeting sachin tendulkar
सचिन और शेफाली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 16 साल की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सोमवार को 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिलकर अपने बचपन के सपने को साकार कर ली है।  


 

Shafali Verma fulfils childhood dream of meeting sachin tendulkar
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मैंने सचिन सर की वजह से इस खेल को अपनाया। मेरा पूरा परिवार उनकी पूजा करता है। आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि मैंने आज अपने बचपन के हीरो से मिला। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The reason i took up this game was because of Sachin sir. My whole family has not just idolised and but literally worshipped him. Today is a special day for me that i got to meet my childhood hero. It was a dream come true for me. 😇 @sachintendulkar

A post shared by shafaliSverma17 (@shafalisverma17) on

Shafali Verma fulfils childhood dream of meeting sachin tendulkar
Shafali Verma - फोटो : social Media

बता दें कि पिछले साल शेफाली ने सचिन का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। शेफाली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक था। इसके साथ ही शेफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गई थीं। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिनों में हासिल की है जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अर्धशतक 16 साल और 214 दिनों की उम्र में लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shafali Verma fulfils childhood dream of meeting sachin tendulkar
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

मालूम हो कि जब शेफाली का भारतीय टीम में पहली बार सलेक्शन हुआ था तब उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे टीम इंडिया में चुने जाने की पूरी उम्मीद थी। मैंने घरेलू क्रिकेट में और जयपुर में उस बड़े टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में एनसीए का शिविर भी मेरे लिए अच्छा रहा।' 

विज्ञापन
Shafali Verma fulfils childhood dream of meeting sachin tendulkar
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली कहती हैं, 'मेरे पापा हमेशा खेल से प्यार करते थे, वह क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने सोचा कि वह मेरे माध्यम से अपने क्रिकेट के सपने को पूरा कर सकते हैं। वह मुझे पास की अकादमी में ले गए और मैंने वहां से पीछे नहीं देखा। अब मेरे पांच साल के भाई-बहन भी क्रिकेट के लिए खेलना चाहते हैं। मेरा बड़ा भाई भी खेलता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed