फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shadab Khan Taken Off Field In after injury social media reaction National T20 Cup Rawalpindi vs Sialkot

Video: अजब-गजब पाकिस्तान क्रिकेट, शादाब खान के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर; सोशल मीडिया पर उड़ा पीसीबी का मजाक

Mon, 04 Dec 2023 03:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Dec 2023 03:53 PM IST
सार

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान नेशनल टी20 कप के दौरान चोटिल हो गए। रावलपिंडी की कप्तानी करने वाले शादाब सियालकोट के खिलाफ मैच में जब चोटिल हुए तो उन्हें ले जाने के लिए स्ट्रेचर मैदान पर नहीं आया।

विज्ञापन
Shadab Khan Taken Off Field In after injury social media reaction National T20 Cup Rawalpindi vs Sialkot
शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी अपने खेल से ज्यादा अन्य गतिविधियों के लिए चर्चा में रहते हैं। कभी खुद से ट्रक में बैग को रखना तो कभी ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों से बहस कर लेना। पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जुड़ी अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादाब खान को उनके साथी कंधे पर ले जा रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान नेशनल टी20 कप के दौरान चोटिल हो गए। रावलपिंडी की कप्तानी करने वाले शादाब सियालकोट के खिलाफ मैच में जब चोटिल हुए तो उन्हें ले जाने के लिए स्ट्रेचर मैदान पर नहीं आया। शादाब को साथी खिलाड़ी ने कंधे पर उठाकर ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाया। जैसे ही सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो सामने आया, प्रशंसक पीसीबी पर टूट पड़े। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की कमी के लिए पीसीबी को जमकर कोसा।
विज्ञापन


शादाब को टखने में लगी चोट
शादाब खान ने मैच में दो ओवर गेंदबाजी की और सात रन दिए। वह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। फीजियो उनकी चोट को देख रहे गहैं। पाकिस्तान सुपर लीग में शादाब खान की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उनकी चोट पर बयान जारी किया। उसने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''शादाब खान नेशनल टी20 कप में शानदार गेंदबाजी कर रहे थे और मैदान से बाहर जाने से पहले उन्होंने दो ओवर में केवल सात रन दिए। फील्डिंग के दौरान उनका टखना मुड़ गया। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।''
विज्ञापन
विज्ञापन








शादाब खान की टीम जीती
रावलपिंडी और सियालकोट के बीच यह मैच कराची में खेला गया। शादाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सियालकोट ने 20 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाए। उसके लिए कप्तान शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने 56 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। आशिर महमूद ने 52 गेंद पर नाबाद 72 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। रावलपिंडी ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यासिर खान ने 52 गेंद पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed