फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Senior Indian cricketer under scanner for breaking bcci laws during world cup 2019

पत्नी के लिए टीम इंडिया के इस अनुभवी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के दौरान तोड़ा BCCI का कानून

Sun, 21 Jul 2019 10:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Jul 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Senior Indian cricketer under scanner for breaking bcci laws during world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social Media

12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। विराट की अगुवाई वाली टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही थी और न्यूजीलैंड के हाथों मैच गंवा बैठी थी।

विज्ञापन


अब जब रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन होना है तब उससे पहले एक बड़ी बात सामने आ रही है, जो बड़े विवाद का रूप ले सकता है।

टीम के एक सीनियर खिलाड़ी पर BCCI के कानून का उल्लंघन करने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के दौरान इस कानून का उल्लंघन किया और इस बारे में कोच और कप्तान को भी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) ने खिलाड़ियों को अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड को सिर्फ 15 दिन तक साथ रखने की अनुमति दी थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि किसी एक सीनियर खिलाड़ी ने इस कानून को तोड़ते हुए पूरे टूर्नामेंट तक अपनी पत्नी को साथ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई को मिले दस्तावेजों के अनुसार सीओए ने तीन मई को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की थी और इस अनुरोध को स्वीकृति नहीं दी थी। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई को पुष्टि की कि यह उल्लघंन निश्चित रूप से हुआ था। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, तीन मई को हुई बैठक में इसी खिलाड़ी को अनुमति नहीं दी गयी थी, उसने विश्व कप के दौरान 15 दिन के नियम का उल्लघंन किया है। अब यहां सवाल उठता है कि इस खिलाड़ी ने अपनी पत्नी को अतिरिक्त दिनों तक साथ रखने के मद्देनजर योग्य अधिकारियों से - इस मामले में कोच या कप्तान से अनुमति ली थी। तो इसका जवाब ‘नहीं’ है। ’’ 

इस मामले को अभी सीओए को रिपोर्ट किया जाना है, पर सवाल यह है कि प्रशासनिक मैनेजर सुनिल सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी क्यों नहीं दी जबकि यह मसला उनके उनके अधीन आता था। 


एक अन्य वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘सुनील सुब्रमण्यम क्या कर रहे थे? उनका काम टीम के ट्रेनिंग सत्र का निरिक्षण करना नहीं था। कोच, कप्तान और अन्य सहयोगी स्टाफ इस इंतजाम को देख रहे थे। उम्मीद है कि सीओए इस मामले का संज्ञान लेगा और मैनेजर से रिपोर्ट मांगेगा। ’’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed