{"_id":"316d62c8-351d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-will-play-hundredth-test-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग मुंबई में खेलेंगे अपना सौवां टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग मुंबई में खेलेंगे अपना सौवां टेस्ट
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 08:53 AM IST
विज्ञापन
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शुक्रवार को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में उतरने के साथ ही नायाब उपलब्धि हासिल कर लेंगे। 34 वर्षीय सहवाग का यह 100वां टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन
99 टेस्ट मैचों में वीरू ने 50.89 की शानदार औसत से 8448 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 32 अर्द्धशतक ठोके। वैसे अभी तक 8 भारतीय 100 टेस्ट मैच खेलने का कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन