फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag's absence will relief other team
IND Inning
119/2 (11.5 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 58(31)*
Ishan Kishan 29 (21)
IND need 53 runs in 49 remaining balls

सहवाग के टीम में न होने से मिलेगी राहतः पीटरसन

Fri, 03 May 2013 03:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
sehwag's absence will relief other team

इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन का कहना है कि भारत को अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की कमी खलेगी।

विज्ञापन


पीटरसन ने कहा कि सहवाग ऐसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी टीम में हो सकते हैं। वह अपने दम पर पूरे मैच का नक्शा बदल देते हैं।

जब वह टीम में होते हैं तो विपक्षी टीम उन्हे देखकर अपनी रणनीति बनाते हैं। लेकिन मैं कोई चयनकर्ता नहीं हूं। मुझे इस बात का दुख है कि सहवाग चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं होंगे।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का चयन शनिवार को होना है। उसके लिए 30 संभावितों में सहवाग को उनकी खराब फर्म के कारण जगह नहीं मिली थी।

पीटरसन ने कहा कि सहवाग आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में मेरे साथी खिलाड़ी हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं।

मुझे उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी में जरूर खेलेंगे। लेकिन उनके नहीं खेलने से दूसरी टीमों को राहत मिलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पीटरसन ने कहा कि भारत की संभावनाएं इस बात पर निर्भर करेंगी कि इंग्लैंड की स्विंग लेती पिचों पर भारत के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड में जून में गेंद काफी स्विंग लेती है और इस पर वही बल्लेबाज कामयाब होते हैं जो स्विंग को बेहतर ढंग से खेल सकते हैं।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कहा कि हम यह जानते हैं कि भारत का पिछले कुछ समय में विदेशी जमीन पर टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है।

भारत 2011 में इंग्लैंड में और फिर ऑस्ट्रेलिया में लगातार आठ टेस्ट हारा था। लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि वह बात टेस्ट सीरीज की थी। छोटे फार्मेट में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करती है। चाहे वह घरेलू मैदान हो या विदेशी जमीन।

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के अपने साथी खिलाड़ियों उमेश यादव और इरफान पठान के चैंपियंस ट्राफी में चयन होने के सवाल पर पीटरसन ने कहा कि उमेश यादव बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो काफी गति से गेंद निकालते हैं।


मुझे पूरी उम्मीद है कि उनका टीम में चयन होगा और जहां तक इरफान की बात है तो इंग्लिश परिस्थितियों में बाएं हाथ के इस स्विंग गेंदबाज की गेंदबाजी काफी कारगर साबित हो सकती है।

परिस्थितियों के लिहाज से भारतीय टीम में इरफान का भी चयन होना चाहिए। लेकिन यह सब चयनकर्ताओं के हाथ में हैं। मैं तो सिर्फ अपनी राय दे सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed