फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag may play another two test against australia

टीम में बने रह सकते हैं सहवाग

Wed, 06 Mar 2013 08:57 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 06 Mar 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
sehwag may play another two test against australia

वीरेंद्र सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भले ही अब तक नाकाम रहे हों लेकिन सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में उनकी जगह पक्की दिख रही है। चयनकर्ता सीरीज के शेष दो मैचों के लिए बृहस्पतिवार को टीम का चयन करेंगे जिसमें परिवर्तन की बहुत कम संभावना दिख रही हैं।

विज्ञापन


टीम सीरीज के शुरुआती दो मैचों में जीत चुकी है लिहाजा चयनकर्ता वीरू को मोहाली और दिल्ली में होने वाले आखिरी दो टेस्ट मैचों में अंतिम मौका दे सकते हैं।

सहवाग का प्रदर्शन हालांकि पिछले कुछ सीरीज से बेहद निराशाजनक रहा है। मौजूदा सीरीज के तीन पारियों में वह कुल 27 रन ही बना पाए हैं जबकि दूसरे ओपनर मुरली विजय ने हैदराबाद में शानदार 167 रन बनाए। सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में सात पारियों में 117 रन बनाए थे। हालांकि सहवाग को छोड़ दें तो इस सीरीज में बल्लेबाजी विशेष चिंता दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


गेंदबाजी में दोनों तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा का प्रदर्शन बढ़िया रहा है। जहां तक स्पिनरों की बात है तो अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। हरभजन सिंह कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं लेकिन चयनकर्ता उन्हें भी टीम में बरकरार रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी भारत यदि कोई मैच हारता तो चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बढ़ जाता लेकिन लगातार मिली जीत से टीम चुनने का उनका काम भी आसान हो गया है। दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मोहाली में 14 मार्च से और चौथा टेस्ट दिल्ली में 22 मार्च से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed