India vs Bharat: सहवाग ने भारतीय टीम की जर्सी पर 'भारत' लिखने की मांग की, कहा- 'इंडिया' अंग्रेजों का दिया नाम
सहवाग ने भारतीय टीम की जर्सी पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखने को कहा है। सहवाग ने कहा कि इंडिया नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है।
विस्तार
सहवाग ने एक्स (पहले ट्विटर), ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे। हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम 'भारत' को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं बीसीसीआई और जय शाह से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करें कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत हो।''
I have always believed a name should be one which instills pride in us.
We are Bhartiyas ,India is a name given by the British & it has been long overdue to get our original name ‘Bharat’ back officially. I urge the @BCCI @JayShah to ensure that this World Cup our players have… https://t.co/R4Tbi9AQgAविज्ञापन विज्ञापन— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 5, 2023
सहवाग ने दिए कई उदाहरण
सहवाग ने आगे लिखा, ''1996 के विश्व कप में नीदरलैंड भारत में विश्व कप में हॉलैंड के रूप में खेलने आया था। 2003 में जब हम उनसे खेले, तब वे नीदरलैंड थे और अब भी वही हैं। बर्मा ने अंग्रेजों द्वारा दिया गया नाम वापस बदलकर म्यांमार कर दिया है और कई अन्य लोग अपने मूल नाम पर वापस चले गए हैं।''
सहवाग ने बीसीसीआई के एक्स (ट्विट) को शेयर करते हुए लिखा, "टीम इंडिया नहीं, टीम भारत है। इस विश्व कप में जब हम कोहली, रोहित, बुमराह, जडेजा का नाम लेंगे तो तो उम्मीद है कि हमारे दिल में भारत हो और खिलाड़ी वह जर्सी पहनें जिस पर भारत लिखा हो।''
Team India nahin #TeamBharat.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 5, 2023
This World Cup as we cheer for Kohli , Rohit , Bumrah, Jaddu , may we have Bharat in our hearts and the players wear jersey which has “Bharat” @JayShah . https://t.co/LWQjjTB98Z