{"_id":"f9a299d4-703c-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-and-agarkar-backed-from-irani-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी ट्राफी से हटे सहवाग और अगरकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी ट्राफी से हटे सहवाग और अगरकर
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
शेष भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब ईरानी ट्राफी मैच की शुरुआत से ठीक पहले पेट में गड़बड़ी के कारण टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को बाहर होना पड़ा। सहवाग की जगह अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह अब टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले शुरू हुए इस मैच को खराब फार्म से जूझ रहे सहवाग के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका था।
विज्ञापन
सहवाग के बाहर हो जाने के कारण शिखर धवन और मुरली विजय को मैच में ओपनिंग करने का सुनहरा मौका मिला है। उल्लेखनीय है कि रणजी चैंपियन मुंबई के कप्तान अजित अगरकर भी चोटिल हो गए थे जिसके कारण टीम की कप्तानी युवा आलराउंडर अभिषेक नायर को सौंपी गई।
विज्ञापन