फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   security is very tight in pakistan vs zimbabwe match

छह हजार कमांडो सुरक्षा के बीच होगा पाक-जिम्बाब्वे मैच

Sat, 23 May 2015 08:46 AM IST
Updated Sat, 23 May 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
security is very tight in pakistan vs zimbabwe match

जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार को पहले ट्वेंटी-20 मैच से पाकिस्तान में छह साल बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। पिछले तीन दिनों से हजारों कमांडो जिम्बाब्वे टीम की सुरक्षा में व्यस्त हैं ताकि 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम के बस पर हुए आतंकी हमले को दोहराया नहीं जा सके।

विज्ञापन


इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम जिम्बाब्वे की टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अभ्यास के लिए जिम्बाब्वे की टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच गद्दाफी स्टेडियम ले जाया गया। होटल से स्टेडियम जाते समय जिम्बाब्वे टीम की बस के चारों तरफ से सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा था कि आस-पास किसी का फटकना ही संभव नहीं था। पंजाब प्रांत के गृहमंत्री शुजा खानजादा ने कहा कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 6000 कमांडो जिम्बाब्वे टीम की सुरक्षा में लगे हैं।
विज्ञापन


कमांडो सुरक्षा के बीच पूरा स्टेडियम ही छावनी में तब्दील हो गया है। यहां तक कि स्टेडियम के आस-पास खाने-पीने की दुकानें भी अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई हैं। सैकड़ों सशस्त्र पुलिस जवानों को होटल से स्टेडियम के रास्ते सड़क के किनारे तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज शरीफ और आर्मी चीफ के आने की उम्मीद

security is very tight in pakistan vs zimbabwe match

छह साल की लंबो जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की उठा-पटक के फलस्वरुप वह जिम्बाब्वे को अपने यहां क्रिकेट सीरीज खेलने बुलाने को राजी हो गया है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की सुरक्षा बेहद कड़ी है। स्टेडियम से सात मिनट की दूरी पर जिम्बाब्वे टीम होटल में ठहरी है।

इस रूट पर यातायात को भी रोक दिया गया है। सुरक्षा को लेकर सभी जवान बेहद प्रतिबद्ध हैं क्योंकि यह पाकिस्तान की प्रतिष्‍ठा का सवाल है। जिम्बाब्वे की टीम दो ट्वेंटी-20 और तीन वनडे मैच के लिए पाक दौरे पर है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चीफ ऑफ आर्मी जनरल राहिल शरीफ को न्योता दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने इसकी जानकारी दी। शहरयार ने उम्मीद जताई कि पीएम, आर्मी चीफ सहित कई बड़ी हस्तियां मैच देखने के लिए स्टेडियम में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed