फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Second test, second day, srilanka vs pakistan
IND Inning
41/0 (3.3 ov)
Sanju Samson 20(12)*
Abhishek Sharma 20 (10)
WI elected to bowl

यासिर शाह के 'पंजे' के आगे श्रीलंका ने बड़ी बढ़त का मौका गंवाया

Fri, 26 Jun 2015 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 26 Jun 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Second test, second day, srilanka vs pakistan

पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में जोरदार वापसी की लेकिन यासिर शाह के पंजे के आगे वह बड़ी बढ़त बनाने में नाकाम रहा।

विज्ञापन


कोलंबो में खेले जा रहे मैच में फिरकी गेंदबाज थारूंडू कौशल के 5 विकेटों की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान की पहली पारी 138 रनों पर समेट दी। इसके बाद उसने ठीकठाक शुरुआत की और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 9 विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। हालांकि पारी में मेजबान टीम का एक विकेट ही शेष है लेकिन उसने पाक पर पहली पारी के आधार पर 166 रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। यह मैच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह उनके टेस्ट करियर का सौंवां मैच है हालांकि वह इस यादगार मैच की पहली पारी में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल आगे बढ़ाया तो पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह ने मेजबान टीम की बल्लेबाजी क्रम को बिखेर दिया। उन्होंने 95 रन देकर 5 विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से ओपनर कौशल सिल्वा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जबकि कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 77 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की पारी में 5 विकेट झटकने वाले यासिर इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 2015 में 4 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वह पाक की ओर से सबसे तेज 50 विकेट निकालने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

Trending Videos

स्पिनर कौशल ने किया पाक को 138 पर ढेर

Second test, second day, srilanka vs pakistan

इससे पहले फिरकी गेंदबाज थारूंडू कौशल (42/5) के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान की टीम को दूसरे टेस्ट के पहले दिन महज 138 पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने 43 रन देकर 3 विकेट झटके।

सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने वाली पाकिस्तान की टीम के अंतिम 6 विकेट 43 रनों के अंदर गिर गए। उसके 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया।

जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक श्रीलंका ने एक विकेट पर 70 रन बनाए थे। कौशल सिल्वा 21 रन और कुमार संगकारा 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed