फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजू सैमसन: संघर्ष के पसीने से चमकती देह, जिसने मुस्कुराहट के नीचे दबाया हार का दर्द

Tue, 13 Apr 2021 12:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Apr 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Second part of my innings was the best I ever played says Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : स्क्रीनशॉट star sports

एक बार फिर संजू सैमसन ने साबित किया कि क्यों उनकी गिनती मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में होती है। नए सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने नई जिम्मेदारी दी। केरल के इस 26 वर्षीय लड़ाके ने कप्तान के दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया और योद्धा की तरह अंत तक मैदान पर डटे रहे। गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने से चार रन दूर रह गए।

Second part of my innings was the best I ever played says Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद वह निराश जरूर नजर आए, लेकिन चेहरे पर मुस्कुराहट से इस गम को दबाते भी रहे। पसीने से लथपथ देह के साथ कहा कि इस अहसास को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। वह हर हाल में अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते थे, पांचवीं गेंद पर सिंगल न लेकर स्ट्राइक भी अपने पास रखा, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि आखिरी बॉल पर जीत के लिए जरूरी छह रन वह बना लेंगे।

Second part of my innings was the best I ever played says Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : social media

आखिरी गेंद पर बाउंड्री के नजदीक दीपक हुड्डा ने सैमसन का कैच पकड़ा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि मैंने छक्के के लिए गेंद को अच्छी तरह मारा है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे बेहतर कुछ कर सकता था।' दोनों टीमों ने इस मुकाबले में काफी कैच टपकाए जिस पर सैमसन ने कहा, 'कई कैच छूट जाते हैं और अच्छे कैच पकड़े भी जाते हैं। यह खेल का हिस्सा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Second part of my innings was the best I ever played says Sanju Samson
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA

संजू सैमसन के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह देखना पड़ा। आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। इससे पहले पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed