सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने आज राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे सकारिया ने टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बड़े विकेट लिए। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाकर पहली सफलता हासिल की। इसके बाद पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और रिचर्डसन को चलता किया।
चेतन सकारिया: आईपीएल के पहले ही मैच में किया कमाल, पिता ड्राइवर तो भाई ने इसी साल की थी खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो चालक थे चेतन के पिता, घर में नहीं था टीवी
चेतन के पिता गुजरात के वरतेज में एक टेंपो चालक थे। हालांकि, दो साल पहले उन्होंने ये काम छोड़ दिया था। यही नहीं, आपको जानकर हैरान होगी कि चेतन के घर में पांच साल पहले तक टेलीविजन तक नहीं था, जिसकी वजह से चेतन मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर जाया करते थे। चेतन के बचपन से लेकर अब तक का संघर्ष सिखाता है कि अगर आप किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो फिर आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं हो सकती।
इसी साल जनवरी में भाई ने कर ली थी आत्महत्या
चेतन के छोटे भाई राहुल ने इसी साल जनवरी महीने में आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। वहीं, जब चेतन घर वापस आए, तब भी उसके कई दिनों बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें इस बारे में बताया था। चेतन कहते हैं कि अगर आज उनके भाई साथ होते तो, उन्हें काफी खुशी होती। चेतन के साथ जो हुआ उसका दर्द वो और उनके घरवालों के अलावा कोई नहीं समझ सकता है।
दुनिया को गेंदबाजी का दमखम दिखाने को तैयार
पिछले साल आईपीएल-2020 यूएई में खेला गया था, जहां चेतन बतौर नेट गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ वहां गए थे। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइम कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था। चेतन का कहना है कि अब जब उन्हें पैसे मिलेंगे, तो किसी अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे। भले ही चेतन ने अब तक काफी दुख देखे, लेकिन अब वो दुनिया को अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।