{"_id":"e8320241dd9e3d1496460d23003fef30","slug":"second-day-of-second-ashes-test-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉनसन के कहर के आगे ढेर हो गया इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जॉनसन के कहर के आगे ढेर हो गया इंग्लैंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज बराबरी करने की आस के साथ उतरी इंग्लैंड की टीम पर ही हार का गहरा संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
मैच के तीसरे दिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (40/7) की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में महज 172 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 570 रन बनाकर घोषित की थी
विज्ञापन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 132 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मेजबान टीम की कुल 530 रनों बढ़त हो चुकी है। क्रीज पर डेविड वार्नर (83) और स्टीवन स्मिथ (23) जमे हुए थे।
विज्ञापन
इसे पढ़ें-क्यों भड़के 'कैप्टन कूल'
क्रिस रोजर्स (2), शेन वॉटसन (0) और कप्तान माइकल क्लार्क (22) पवेलियन लौट चुके हैं।
नहीं कराया फॉलोआन
जॉनसन ने आठ मेडन में 40 रन देकर इंग्लैंड के सात विकेट झटके। महज 172 रनों पर आउट होने वाली मेहमान टीम की ओर से महज तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। इयान बेल 72 रन बनाकर नाबाद रहे। बेल के अलावा माइकल कारबरी (60) ही थोड़ा-बहुत कंगारू गेंदबाजों का सामना कर पाए।
इंग्लैंड की टीम फॉलोआन से 199 रन दूर थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने फॉलोआन कराने के बजाए खुद दूसरी पारी खेलने का फैसला किया।
दो बार हैट्रिक से चूके
इससे पहले इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर 35 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और उसका स्कोर लंच के समय चार विकेट पर 114 रन था।
लेकिन लंच के बाद लौटने पर जॉनसन ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए सभी छह विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को 172 पर समेट दिया।
पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे जॉनसन ने लंच के बाद अपने स्पैल के दूसरे ओवर में तीन विकेट लिए और इंग्लैंड के निचले क्रम को भी ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दो बार ऐसे मौके आए जब वह हैट्रिक पर थे।