फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   seamer Akash Deep reveals how small tips from Jasprit Bumrah has helped him on his first tour of Australia

IND vs AUS: बुमराह ने आकाश दीप को ज्यादा उत्साहित नहीं होने की दी थी सलाह, भारतीय गेंदबाज ने किया खुलासा

Sun, 22 Dec 2024 01:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

आकाश दीप ने ब्रिसबेन टेस्ट में तीन विकेट लिए थे और बुमराह के साथ मिलकर पहली पारी में अंतिम विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आकाश दीप की सराहना की थी और उन्हें प्रतिभाशाली गेंदबाज कहा था।

विज्ञापन
seamer Akash Deep reveals how small tips from Jasprit Bumrah has helped him on his first tour of Australia
आकाश दीप - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी और महंगे रहे थे। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने खुलासा किया है कि बुमराह की इस छोटी सलाह ने उनके पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उनकी काफी मदद की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

आकाश दीप बोले - बुमराह की सलाह से मदद मिली 
आकाश दीप ने अभ्यास सत्र के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह मेरा पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा है। बुमराह भाई ने मुझे छोटी सलाह दी थी जिसने मेरी मदद की। वह कभी भी किसी चीज को जटिल नहीं बनाते। उन्होंने मुझसे कहा कि अति उत्साहित मत हो, अनुशासन में रहो क्योंकि यहां की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए काफी कुछ है। उसी तरह गेंदबाजी करने पर ध्यान दो जैसा भारत में करते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑस्ट्रेलिया में मदद मिलती है'
आकाश दीप ने ब्रिसबेन टेस्ट में तीन विकेट लिए थे और बुमराह के साथ मिलकर पहली पारी में अंतिम विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की थी। आकाश ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करना कठिन है। मैं सिर्फ भारत में ही खेला हूं। घरेलू मैदान पर तेज गेंदबाजों को कम मदद मिलती है और हम अपनी लेंथ शॉट रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया में आपको मदद मिलती है, विशेषकर नई गेंद से। कई बार जब अच्छी गेंदबाजी कर रहे होते हो तो आप बल्लेबाज को पछाड़ने में सफल हो जाते हो। तेज गेंदबाज के तौर पर आपको अनुशासन में रहना होता है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने आकाश दीप की सराहना की थी और उन्हें प्रतिभाशाली गेंदबाज कहा था। आकाश ने कहा, जब मैं स्मिथ को लगातार परेशान कर रहा था, लेकिन उनका विकेट नहीं ले पा रहा था तो मुझे अपनी किस्मत पर गुस्सा आ रहा था। कई बार ऐसा होता है कि आपको विकेट नहीं मिलता, ये ऐसी चीज है जो आपके नियंत्रण में नहीं है। आपको बस सही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी है। हमें सिर्फ प्रक्रिया पर भरोसा करना है। मैं अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं, अपनी रणनीति को अमल कर सकता हूं, लेकिन विकेट के पीछे नहीं भाग सकता। विकेट लेने से ज्यादा मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed