'टीम इंडिया का यह खिलाड़ी न होता तो न्यूजीलैंड आराम से जीत जाती सीरीज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे और टी-20 दोनों सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टाइरिस ने कहा है कि यदि टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहा होता, तो वन-डे और टी-20 सीरीज का रिजल्ट अलग हो सकता था। स्टाइरिस ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे वाकई भरोसा है कि यदि जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहा होता तो न्यूजीलैंड 2-1 से सीरीज जीत जाती।'
कीवी टीम के पूर्व आलराउंडर ने कहा कि 23 साल के बुमराह ने वन-डे और टी20 इंटरनेशनल दोनों ही सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने दोनों फॉर्मेटों के कुल 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किए।
पढ़ेंः- गावस्कर की नजर में टेस्ट टीम में एंट्री के लिए तैयार हैं ये दो खिलाड़ी
42 साल के स्टाइरिस ने कहा कि कीवी टीम तीसरे और आखिरी वन-डे 6 रन से हार गई। जबकि कानपुर वन-डे में कीवी टीम ने टीम इंडिया के द्वारा दिए गए 337 रन का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर 331 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया। वो 47 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने रॉस टेलर, मार्टिन गप्टि और मिचेल सैन्टनर को आउट किया।
Great ODI and T20 series NZ vs IND. I genuinely believe if @Jaspritbumrah93 wasn't playing , NZ wins both series 2-1. #INDvsNZ
— Scott Styris (@scottbstyris) November 8, 2017
स्टाइरिस ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच का जिक्र करते हुए कहा कि बुमराह ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हालांकि बारिश के कारण मैच 8 ही ओवर का हो सका।
तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन बना पाई थी। टीम इंडिया ने यह मैच 6 रन से जीता और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा किया। बुमराह को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।