फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   scott Boland celebrated his six wicket with Ashes trophy and bear with Family

Ashes: इंग्लैंड को ध्वस्त करने के बाद बोलैंड ने मेलबर्न में एशेज ट्रॉफी और बीयर लेकर बच्चों के साथ मनाया जश्न, सोशल मीडिया में छाए

Tue, 28 Dec 2021 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:39 PM IST
सार

स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट लेने के बाद खास अंदाज में इसका जश्न मनाया। उन्होंने मेलबर्न के मैदान में अपने परिवार के साथ बीयर और एशेज ट्रॉफी लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने की खुशी मनाई। 

विज्ञापन
scott Boland celebrated his six wicket with Ashes trophy and bear with Family
छह विकेट लेने के बाद जश्न मनाते स्कॉट बोलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड की टीम स्कॉट बोलैंड ने पार नहीं पा सकी। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में सिर्फ चार ओवर किए और सात रन देकर छह बल्लेबाजों को आउट किया। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड सिर्फ 68 रन पर सिमट गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैंचों की एशेज सीरीज का तीसरा मैच जीत लिया और सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। यह 34वां मौका था, जब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज जीती है। इस जीत के बाद बोलैंड ने खास अंदाज में जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन


बोलैंड इंग्लैंड की टीम को धराशायी करने के तीन घंटे बाद मेलबर्न के मैदान में अपने परिवार के साथ पहुंचे। यहां उनके एक हाथ में बीयर थी और दूसरे हाथ में एशेज सीरीज की ट्रॉफी थी। उनकी यह फोटो शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार क्रिस्टी डोरान ने लिखा "बच्चों अपने सपनों का पीछा करो। मेलबर्न में अपने डेब्यू मैच में छह रन देकर सात विकेट लेने के तीन घंटे बाद स्कॉट बोलैंड अपने बच्चे के साथ। एक हाथ में बीयर और दूसरे में एशेज ट्रॉफी।" 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गिलेस्पी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले स्वदेशी खिलाड़ी
स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उनसे पहले जेसन गिलिस्पी स्वदेशी पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला था। अपने आखिरी मैच में वो नाइट वाचमैन के रूप में उतरे थे और दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। वहीं बोलैंड ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में कमाल किया है। 


पहले ही टेस्ट में हासिल किया मुल्लघ मेडल
बॉक्सिंग डे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोलैंड को मुल्लघ मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह मेडल स्वदेशी क्रिकेटर जॉन मुल्लघ के नाम पर दिया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग दिल खोलकर बोलैंड की तारीफ कर रहे हैं। यह टेस्ट मैच उनके लिए बहुत ही खास रहा है। अपने घरेलू मैदान में डेब्यू करते हुए उन्होंने परिवार के सामने चार ओवर में छह विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed