{"_id":"5cb9feb6bdec22142d5e64ea","slug":"scotland-all-rounder-con-de-lange-dies-at-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन ट्यूमर से जंग हार गए स्कॉटलैंड के 38 वर्षीय ऑलराउंडर लांज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रेन ट्यूमर से जंग हार गए स्कॉटलैंड के 38 वर्षीय ऑलराउंडर लांज
Fri, 19 Apr 2019 10:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कोन दे लांज
- फोटो : pti
स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर कोन दे लांज का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 38 साल के थे और लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। स्कॉटलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे लांज ने स्कॉटलैंड के लिए 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 2015 में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले के साथ अपने देश के पदार्पण किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने पहली बार किसी पूर्णकालिक टीम के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
अक्टूबर 2018 में लांज के परिवार ने उनके ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की खबर सार्वजनिक की थी। क्रिकेट स्कॉटलैंड के अध्यक्ष टोनी ब्रायन ने उनके निधन में दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन