फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SCO vs NAM T20 World cup match preview and scorecard update other details
IND Inning
223/9 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 25 runs in 3 remaining balls

SCO vs NAM: सुपर-12 में पहली जीत के इरादे से उतरेंगे स्कॉटलैंड और नामीबिया, टॉस होगा अहम

Wed, 27 Oct 2021 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 01:25 PM IST
सार

स्कॉटलैंड की टीम टी-20 क्रिकेट में नामीबिया को कभी नहीं हरा पाई है। आज के मैच में स्कॉटलैंड यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगा। वहीं नामीबिया की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। 

विज्ञापन
SCO vs NAM T20 World cup match preview and scorecard update other details
स्कॉटलैंड ने अब तक नामीबिया के खिलाफ कोई टी-20 मैच नहीं जीता है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में आज दूसरा मैच स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिहाज से यह मैच ज्यादा अहमियत नहीं रखता है, लेकिन इन दोनों टीमों के लिए वर्लडकप में हर जीत मायने रखती है। स्कॉटलैंड को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं नामीबिया इस मैच से सुपर-12 में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है। ऐसे में यह टीम जीत के साथ अपना सफर शुरू करना चाहेगी। नामीबिया के स्टार ऑलराउंडर डेविड वीसे ने अब तक शानदार खेल दिखाया है और स्कॉटलैंड के खिलाफ भी वो अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। 
विज्ञापन


यह मैच अबू धाबी के मैदान में शाम के समय खेला जाएगा और दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस का सामना करना पडे़गा। इस वजह से टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान में खेले गए पिछले पांच मैचों में चार मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। जो भी इस मैच में टॉस जीतेगी, वह शुरुआत से ही मैच में थोड़ा आगे हो जाएगी। 
विज्ञापन


स्कॉटलैंड से कभी नहीं हारी नामीबिया की टीम
नामीबिया की टीम अब तक स्कॉटलैंड के खिलाफ कोई भी टी-20 मैच नहीं हारी है। इन दोनों टीमों के बीच कुल दो टी-20 मैच खेले गए हैं और दोनों बार नामीबिया की टीम ने बाजी मारी है। इस साल यह टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में है और अपने नौ में से आठ मैच जीत चुकी है। नामीबिया की टीम इस साल सिर्फ श्रीलंका से हारी है। वहीं स्कॉटलैंड को पिछले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से इस मैच में नामीबिया का पलड़ा भारी लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन है स्कॉटलैंड की कमजोरी
इस टी-20 वर्ल्डकप में स्कॉटलैंड की टीम स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है। स्कॉटलैंड ने इस टूर्नामेंट में कुल 30 विकेट गंवाए हैं और इनमें से 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे हैं। इस टूर्नामेंट में बाकी सभी टीमों ने स्पिन गेंदबाजों को इससे कम विकेट दिए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ भी स्कॉटलैंड की यह कमजोरी खुलकर सामने आई थी, जब राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों के सामने यह टीम सिर्फ 60 रन पर धराशायी हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed